Video: इस चाइनीज के मुंह से सुनिए राजकपूर की फिल्म आवारा का ये गाना

0
405

सोशल मीडिया से: मशहूर एक्टर राजकपूर की फिल्म ‘आवारा’ बॉलीवुड के इतिहास सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली फिल्मों में से है। इस फिल्म के चर्चे केवल भारत में ही नहीं बल्कि विदेश में भी खूब हुए है। ये फिल्म ऐसी थी कि जिसे देखने वाले लोगों का तब भारतीय सिनेमा से एक रिश्ता सा जुड़ गया था।

आवारा फिल्म का टाइटल सॉन्ग आवारा हूं तब से अब तक लोगों की जुबान पर ऐसा चढ़ा हुआ है कि उतरने का नाम ही नहीं लेता। दूसरे देशों की तरह चीन में भी आवारा फिल्म काफी हिट रही है, इतनी हिट की हिंदी न आने के बावजूद लोगों को उसके गाने मुंह जुबानी याद हैं।

अब ऐसा ही एक वीडियो ट्विटर पर खूब देखा जा रहा है। यह वीडियो चीन का है। जो अब खूब वायरल हो रहा है, जहां एक बुजुर्ग चीनी आवारा फिल्म का गाना पूरे मन से सुनाता दिखाई दे रहा है। गाने के बोल उसे इस कदर याद हैं कि सुनकर यकीन ही नहीं होता कि गाने वाला कोई हिंदुस्तानी नहीं विदेशी है।

इस वीडियो में गाने वाले शख्स के अलावा कई अन्य लोग भी नजर आ रहे हैं और अजीब बात है कि वह सब भी इस गाने का पूरा लुफ्त उठा रहे हैं। डाइनिंग टेबल पर बर्तनों द्वारा गाने का म्यूजिक दिया जा रहा है। फिलहाल आप इस गाने को सुनिए और नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं कि आपको ये गाना कितना पसंद आया। एक चाइनिज की आवाज में।

आपको बताते चले यह वीडियो इंडिया टुडे के चाइना एडिटर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। जिसके बाद ये वीडियो ट्विटर पर खूब शेयर और देखा जा रहा है।

देखें वीडियो-

ये भी पढ़ें:

रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए यहां किल्क कीजिए

(खबर कैसी लगी बताएं जरूर। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी करें