Lok Sabha Election 2019: जाह्नवी कपूर, सुहाना खान से सहित ये 10 स्टारकिड्स पहली बार वोट डालेंगे

4765
25632

मुम्बई: देश में लोकसभा चुनाव का दौर चल रहा है। पिछले दिनों चुनाव का असर बॉलीवुड में भी नजर आया। कई कलाकारो ने अपने ढंग से लोगों से वोटिंग की अपील की। मुंबई में 29 अप्रैल को वोटिंग होगी। एकतरफ देश के पीएम मोदी उन स्टार्स से देश के लोगों को प्रेरित करने की अपील कर रहे हैं जो देश के नागरिक ही नहीं।

दरअसल, अक्षय कुमार, आलिया भट्ट, दीपिका पादुकोण, सनी लियोन जैसे कई बड़े कलाकार देश में रहते जरूर हैं लेकिन उनकी नागरिकता भारत की नहीं। ऐसे में कुछ स्टार किड्स ऐसे हैं जो पहली बार वोट देंगे और जो इन दिनों काफी चर्चा में भी है। तो चलिए आइए जानते हैं वो कौन से स्टार किड्स हैं जो पहली बार अपने वोट का इस्तेमाल करेंगे।

जाह्नवी कपूर

पिछले साल फिल्म धड़क से डेब्यू करने वालीं जाह्नवी कपूर का जन्म 6 मार्च 1997 को हुआ। वो 22 साल की हो गई हैं और ये पहली बार है जब वो वोट देंगी।

सुहाना खान

शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान का जन्म 22 मई 2000 को हुआ वो 18 साल की हैं और पहली बार वोट देने वाली हैं।

ये भी पढ़ें: दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट से लेकर ये 11 बॉलीवुड स्टार्स जो नहीं है भारत के नागरिक

आर्यन खान


सुहाना की तरह उनके भाई आर्यन खान भी पहली बार वोट देंगे। उनका जन्म 13 नवंबर 1997 को हुआ। आर्यन 21 साल के हैं।

अनन्या पांडे

अनन्या पांडे इस साल फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। अनन्या 20 साल की हैं और वो पहली बार वोट देंगी।

शनाया कपूर


शनाया कपूर संजय कपूर की बेटी हैं। अपने बाकी कजिन की तरह वो भी एक्टिंग में करियर बनाने की तरफ बढ़ रही हैं। उनका जन्म 3 नवंबर 1999 में हुआ। वो 19 साल की हैं और पहली बार वोट देंगी।

इरा खान


आमिर खान की बेटी इरा खान 22 साल की हैं। उनका जन्म 1997 को हुआ। इरा भी पहली बार अपने वोटिंग राइट्स का इस्तेमाल करेंगी।

इब्राहिम अली


सैफ अली खान के के बड़े बेटे इब्राहिम अली खान का जन्म 2001 में हुआ। वो भी पहली बार लोकसभा चुनावों में अपने वोट का इस्तेमाल करेंगे।

नव्या नवेली


अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा का जन्म 1997 में हुआ। वो 22 साल की हैं। नव्या भी पहली बार वोट देंगी, लेकिन वो दिल्ली में पली-बढ़ी हैं इसलिए वो वोट दिल्ली में ही डालेंगी। दिल्ली में वोटिंग 12 मई को होनी है।

निर्वाण खान


सलमान खान के भतीजे और सोहेल खान के बेटे निर्वाण का जन्म 15 दिसंबर, 2000 को हुआ। निर्वाण भी पहली बार वोट देंगे।

खुशी कपूर


जाह्नवी की छोटी बहन खुशी कपूर का जन्म 5 नवंबर, 2000 को हुआ। वो 18 साल की हो गई हैं और इस लोकसभा चुनाव में पहली बार अपने वोटिंग अधिकार का इस्तेमाल करेंगी। खुशी भी जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी।

ये भी पढ़ें:
दुनिया के सबसे बड़े विमान ने पहली उड़ान भरी, जानिए क्या है इस प्लेन की खासियत, Video
राजस्थान के इन इलाकों में फिर बवंडर की चेतावनी, 16 अप्रैल तक मौसम विभाग ने किया अलर्ट
10वीं पास के लिए भर्ती, 50,000 से ज्यादा होगी सैलरी
राफेल डील के ऐलान के बाद, हुआ अनिल अंबानी का 14 करोड़ यूरो का कर्ज माफ- फ्रांस मीडिया
Air India में निकली 205 पदों पर नौकरी, बिना परीक्षा सीधे भर्ती, ऐसे करें अप्लाई

ताजा अपडेट के लिए लिए आप हमारे फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल को फॉलो कर सकते हैं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here