दुनिया के सबसे बड़े विमान ने पहली उड़ान भरी, जानिए क्या है इस प्लेन की खासियत, Video

1739
8250

वॉशिंगटन: दुनिया के सबसे बड़े विमान स्ट्रैटोलॉन्च ने शनिवार को कैलिफोर्निया में पहली बार उड़ान भरी। इसका परीक्षण करीब ढाई घंटे तक मोजावे रेगिस्तान के ऊपर किया गया। इस विमान का एक वीडियो भी जारी किया गया है। यह दो एयरक्राफ्ट बॉडी वाला विमान है, जो आपस में जुड़ी हैं। इसमें छह इंजन लगाए गए हैं।

पंखो की लंबाई करीब 385 फीट है। विमान पहली उड़ान में 17 हजार फीट की ऊंचाई तक गया। इस दौरान इसकी गति 170 मील प्रति घंटा रही। इसे सैटेलाइट के लॉन्च पैड के रूप में तैयार किया गया है।  इसमें छह बोइंग 747 इंजन लगे हैं। विमान इतना बड़ा है कि इसके पंख का फैलाव एक फुटबॉल मैदान से भी ज्यादा है। इसे स्केल्ड कम्पोजिट्स इंजीनियरिंग कंपनी ने तैयार किया है।

क्या है खासियत
यह विमान रॉकेट और उपग्रहों को अंतरिक्ष में उनकी कक्षा तक पहुंचाने में मदद करेगा। मौजूदा समय में टेकऑफ रॉकेट की मदद से उपग्रहों को कक्षा में भेजा जाता है। अगर यह योजना सफल रही तो उपग्रहों को कक्षा तक पहुंचाने के लिए विमान बेहतर विकल्प होगा और उपग्रह छोड़ने का खर्च भी कम हो जाएगा।

सबसे बड़े जेटलाइनर में लगेंगे फोल्डिंग विंग्स
दूसरी ओर, बोइंग कंपनी फोल्डिंग विंग्स वाला पहला कमर्शियल प्लेन तैयार कर रही है। पिछले दिनों उसके 777-9 एक्स जेटलाइनर के फोल्डिंग विंग्स की पहली झलक सामने आई थी। इसके विंग्स का फैलाव 235 फीट और 5 इंच होगा। पूरी तरह तैयार होने के बाद यह दुनिया का सबसे बड़ा ट्विन इंजन जेटलाइनर होगा। बोइंग कंपनी के 102 साल के इतिहास में किसी एयरक्राफ्ट के विंग्स इतने बड़े नहीं हैं। इसका ट्रायल अगले साल से शुरू होगा।

ये भी पढ़ें:
राजस्थान के इन इलाकों में फिर बवंडर की चेतावनी, 16 अप्रैल तक मौसम विभाग ने किया अलर्ट
10वीं पास के लिए भर्ती, 50,000 से ज्यादा होगी सैलरी
राफेल डील के ऐलान के बाद, हुआ अनिल अंबानी का 14 करोड़ यूरो का कर्ज माफ- फ्रांस मीडिया
Air India में निकली 205 पदों पर नौकरी, बिना परीक्षा सीधे भर्ती, ऐसे करें अप्लाई

 

ताजा अपडेट के लिए लिए आप हमारे फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल को फॉलो कर सकते हैं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here