Video: पूरा शहर हुआ हैरान जब Aladdin की तरह आया दूल्हा, दुल्हन को ले गया उड़ाकर

0
821

सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। ये वीडियो एक शादी का है। जहां दुल्हा अपनी दुल्हन को लेने के लिए अलादीन की जादुई कालीन लेकर पहुंचा। जिसने भी इस दूल्हे को देखा बस देखता रह गया। किसी के ये समझ में नहीं आया ऐसा कैसा हो गया है। ये कैसी तकनीक है जिससे दुल्हा उड़ने लगा।

वायरल होते वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि दुल्हा पूरे शहर में अपने कालीन पर घूमता नजर आ रहा है। इस वीडियो को फेसबुक और इंस्ट्राग्राम प्लेटफॉर्म पर काफी पसंद किया जा रहा है। आपको बता दें ये वीडियो यूके में शूट किया है।इस वीडियो में शादी करने के बाद विदाई भी इसी तरह हुई। दूल्हा अलादीन की तरह चादर पर चढ़ा और दुल्हन जेनी की तरह जादुई कालीन पर चढ़ गई।

शादी भले ही यूके में हुई हो लेकिन वेशभूषा के मुताबिक, ये शादी किसी भारतीय परिवार की है।  फेसबुक पर कई पेज इसे शेयर कर रहे हैं। इस वीडियो को अब तक 55 हजार शेयर्स हो चुके हैं और 4 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। ये वीडियो कब का है पता नहीं लेकिन कई फेसबुक पेज पर ये वीडियो फरवरी माह में पोस्ट किया गया। यानी अंदाजे के हिसाब से ये वीडियो थोड़ा पुराना है लेकिन अब ये जबरदस्त वायरल हो चुका है।

देखें वीडियो-

ये भी पढ़ें:

रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए यहां किल्क कीजिए

ताजा अपडेट के लिए लिए आप हमारे फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल को फॉलो कर सकते हैं