Huawei का नया फोल्डेबल फोन Pura X Max 20 अप्रैल को लॉन्च, दमदार फीचर्स से देगा Samsung-Apple को टक्कर

170

फोल्डेबल स्मार्टफोन सेगमेंट में मुकाबला लगातार तेज होता जा रहा है और अब Huawei इस रेस में एक बड़ा दांव खेलने की तैयारी में है। कंपनी 20 अप्रैल को अपने नए फोल्डेबल स्मार्टफोन Huawei Pura X Max को लॉन्च करने जा रही है। यह फोन Huawei Pura 90 और Pura 90 Pro Max के साथ पेश किया जाएगा। लॉन्च से पहले ही इस डिवाइस की झलक ऑनलाइन सामने आ चुकी है, जिसने टेक लवर्स के बीच उत्साह बढ़ा दिया है। माना जा रहा है कि यह फोन Samsung और Apple जैसे बड़े ब्रांड्स को सीधी टक्कर देगा।

Huawei Pura X Max का डिजाइन इसे बाकी फोल्डेबल फोन से अलग बनाता है। यह ना पूरी तरह फ्लिप फोन है और ना ही पूरी तरह बुक-स्टाइल, बल्कि दोनों का मिक्स डिजाइन देखने को मिल सकता है। इसका मकसद यूजर्स को वीडियो देखने, गेम खेलने और मल्टीटास्किंग में बेहतर अनुभव देना है। फोन में हॉरिजॉन्टल पिल-शेप कैमरा मॉड्यूल दिया गया है और इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है। साथ ही टेक्सचर्ड बैक पैनल और फ्लैट फ्रेम डिजाइन इसे प्रीमियम लुक देता है। शुरुआती तस्वीरों के मुताबिक, इसमें डिस्प्ले क्रीज भी काफी कम नजर आ रही है।

क्या हो सकते हैं संभावित स्पेसिफिकेशन (Expected Specifications)
लीक्स के मुताबिक, इस स्मार्टफोन में 7.69 इंच का बड़ा इंटरनल डिस्प्ले मिल सकता है, जो WQHD+ रिजॉल्यूशन के साथ आएगा। इसके अलावा 5.5 इंच का कवर स्क्रीन भी दिया जा सकता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Kirin 9030 चिपसेट मिलने की उम्मीद है, जो इसे फास्ट और स्मूद एक्सपीरियंस देगा।

Huawei ने इस फोन के लिए प्री-ऑर्डर भी शुरू कर दिए हैं और इसे कई वेरिएंट्स में लॉन्च किया जा सकता है। इसमें 12GB RAM के साथ 256GB और 512GB स्टोरेज ऑप्शन मिल सकते हैं। वहीं, 16GB RAM के साथ 512GB और 1TB स्टोरेज वाले कलेक्टर एडिशन भी आ सकते हैं।

कलर ऑप्शन की बात करें तो यह फोन ब्लू, व्हाइट, ऑरेंज और ब्लैक जैसे रंगों में आ सकता है। हालांकि, कीमत और ग्लोबल लॉन्च को लेकर अभी कंपनी ने कोई जानकारी साझा नहीं की है।

पंचदूत अब व्हाट्सएप चैनल पर उपलब्ध है। लिंक पर क्लिक करें और अपने चैट पर पंचदूत की सभी ताज़ा खबरें पाएं।

बता दें कि इससे पहले लॉन्च हुआ Huawei Pura X भी दमदार फीचर्स के साथ आया था। इसमें 120Hz LTPO2 OLED डिस्प्ले, Kirin 9020 प्रोसेसर, 16GB तक RAM और 1TB तक स्टोरेज दिया गया था। कैमरे की बात करें तो इसमें 50MP प्राइमरी, 8MP टेलीफोटो और 40MP अल्ट्रावाइड कैमरा मिलता है। वहीं, 4720mAh की बैटरी के साथ 66W फास्ट चार्जिंग और 40W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया था।

Huawei का यह लॉन्च ऐसे समय में हो रहा है जब Apple के फोल्डेबल iPhone को लेकर चर्चा तेज है और Samsung का Galaxy Z Flip 8 भी जल्द लॉन्च हो सकता है। ऐसे में Huawei का यह कदम उसे मार्केट में शुरुआती बढ़त दिला सकता है। अब देखना दिलचस्प होगा कि Huawei का Pura X Max फोल्डेबल मार्केट में कितना बड़ा असर डालता है और क्या यह Samsung और Apple को टक्कर दे पाता है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।