अब TikTok की टक्कर में आया Bolo Indya, जानें इस स्वदेशी ऐप के बारें में सबकुछ

Bolo Indya ऐप दस भारतीय भाषाओं हिंदी, तमिल, तेलगु, बंगाली, मराठी, कन्नड़, गुजरात, मलयालम, ओडिया और अंग्रेजी में उपलब्ध है।

0
1205

टेक डेस्क: पॉपुलर चीनी ऐप TIKTOK को टक्कर देने के लिए अब मेड इन इंडिया BOLO INDYA मोबाइल ऐप आ गया है। इस ऐप को अबतक गूगल प्ले स्टोर से 1 लाख से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है। ऐप के डाउनलोड में गूगल ओन्ड YouTube और Tiktok के बीच जारी वॉर के बीच इस ऐप के डाउनलोड में इजाफा देखा जा रहा है।

बता दें कि पिछले 12 माह में इस प्लेटफॉर्म के सब्सक्राइबर की संख्या बढ़ी है। कंपनी ने बताया कि उसके पास भारत के 220 शहरों के करीब 4.85 लाख यूजर्स हैं।

कंपनी के मुताबिक 12 माह पहले जब Bolo Indya लॉन्च हुआ है, तब से लेकर अब तक इस प्लेटफॉर्म पर करीब 80 लाख वीडियो बनाए जा चुके हैं। यह ऐप दस भारतीय भाषाओं हिंदी, तमिल, तेलगु, बंगाली, मराठी, कन्नड़, गुजरात, मलयालम, ओडिया और अंग्रेजी में उपलब्ध है। Bolo Indya ऐप को मुंबई बेस्ड स्टार्ट-अप ने विकसित किया है।

कंपनी का दावा है कि Bolo Indya पूरी तरह से मेड इन इंडिया ऐप है। बता दें कि इससे पहले भी Mitron को देशी Tiktok की तर्ज पर प्रचारित किया गया था। लेकिन इसके बात उसका पाकिस्तानी कनेक्शन होने का दावा किया जा रहा है। Bolo Indya के फाउंडर Varun Saxena ने कहा कि यह पीएम मोदी के Vocal for local मुहिम का एक जीता जागता उदारहण है।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें  फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।