Amazon-Flipkart Sale में सस्ते हुए फोन, Galaxy S25 Ultra और iPhone 17 Pro Max पर मिल रही भारी छूट

44

ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म्स पर सेल शुरू होते ही प्रीमियम स्मार्टफोन्स की कीमतों में बड़ी कटौती देखने को मिल रही है। अगर आप लंबे समय से फ्लैगशिप फोन खरीदने का इंतजार कर रहे थे, तो यह सही मौका हो सकता है। Samsung Galaxy S25 Ultra और iPhone 17 Pro Max जैसे हाई-एंड स्मार्टफोन्स पर इस समय शानदार डिस्काउंट ऑफर किए जा रहे हैं।

Galaxy S25 Ultra अब 1 लाख रुपये से कम में
Samsung ने Galaxy S25 Ultra को भारत में 1,29,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया था। लेकिन फिलहाल यह फोन Amazon India पर 30,000 रुपये की सीधी छूट के बाद 99,999 रुपये में उपलब्ध है।

इतना ही नहीं, खरीदारी पर 2,000 रुपये का अतिरिक्त कूपन डिस्काउंट, 3,000 रुपये का बैंक ऑफर और करीब 3,000 रुपये का कैशबैक भी दिया जा रहा है। सभी ऑफर्स मिलाकर इस फ्लैगशिप फोन की प्रभावी कीमत 92,000 रुपये से भी कम हो जाती है।

Galaxy S25 Ultra के फीचर्स
Galaxy S25 Ultra में 6.9 इंच की QHD+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। इससे गेमिंग और स्क्रॉलिंग का अनुभव काफी स्मूद हो जाता है। फोन में Qualcomm का Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर दिया गया है, जिसे 12GB रैम के साथ जोड़ा गया है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 200MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP का अल्ट्रावाइड लेंस, 50MP का टेलीफोटो सेंसर और 10MP का 3x टेलीफोटो लेंस मिलता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 12MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। डिवाइस में 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।

iPhone 17 Pro Max पर भी तगड़ा ऑफर
Apple का प्रीमियम स्मार्टफोन iPhone 17 Pro Max भी सेल में सस्ते दाम पर खरीदा जा सकता है। इस फोन को 1,49,900 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था, लेकिन फिलहाल यह Flipkart पर 1,34,900 रुपये में लिस्टेड है।

इसके अलावा चुनिंदा क्रेडिट कार्ड ऑफर्स के जरिए 6,000 रुपये तक की अतिरिक्त छूट और 4,000 रुपये का बैंक कैशबैक भी मिल रहा है। कुल मिलाकर ग्राहक इस आईफोन पर करीब 25,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं।

अगर आप प्रीमियम डिजाइन, दमदार कैमरा और फ्लैगशिप परफॉर्मेंस वाला स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो यह सेल आपके लिए शानदार मौका साबित हो सकती है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।