Google Map में बदला देश का नाम? सर्च करने पर राष्ट्रीय झंडे के साथ दिखने लगा नया नाम

अभी हाल ही में NCERT में भी देश को भारत सम्बोधित किया जाएगा। दरअसल, इसकी शुरुआत तभी हो गई थी जब देश में जी20 समिट हुआ था राष्ट्रपति और अन्य अतिथियों को भेजे निमंत्रण पत्र में देश का नाम भारत लिखा था।।

0
585

Google Map Change India Name: पिछले काफी समय से देश में भारत और इंडिया के नाम को लेकर चर्चा और राजनीति दोनों तेज है। केंद्र की मोदी सरकार आधिकारिक तौर पर धीरे-धीरे “इंडिया” के बजाय “भारत” का उपयोग कर रही है। अब एक बड़ा बदलाव गूगल ने भी किया है।

Google ने अपने गूगल मैप ऐप में इंडिया से भारत नाम को सेट कर दिया है। सर्च इंजन में यह परिवर्तन किया है ताकि भारत सर्च करने पर गूगल से सही रिजल्ट प्राप्त हो। इसके साथ ही आपको भारत का राष्ट्रीय झंडा भी दिखाई देगा।

ये भी पढ़ें: सोमवार का दिन मेष, कर्क, सिंह और कुंभ राशि के लिए बेहद खास, जानें 12 राशियों का राशिफल

यह परिवर्तन केवल गूगल मैप में ही नहीं बल्कि गूगल ट्रांसलेटर, न्यूज जैसे अन्य उत्पादों में भी यूजर्स को समान परिणाम प्राप्त करने के लिए “भारत” और “इंडिया” दोनों का उपयोग करने का विकल्प दिया गया है। हालाँकि इस पर अभी तक Google की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, बल्कि इसका पता यूजर्स को गूगल में भारत टाइप करने के बाद लगा है।

बता दें, अभी हाल ही में NCERT में भी देश को भारत सम्बोधित किया जाएगा। दरअसल, इसकी शुरुआत तभी हो गई थी जब देश में जी20 समिट हुआ था राष्ट्रपति और अन्य अतिथियों को भेजे निमंत्रण पत्र में देश का नाम भारत लिखा था।।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।