सोमवार का दिन मेष, कर्क, सिंह और कुंभ राशि के लिए बेहद खास, जानें 12 राशियों का राशिफल

30 अक्टूबर, आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।

0
300

Today Horoscope In Hindi: 30 अक्टूबर, सोमवार को आप का दिन कैसा रहेगा..इसके लिए हम लेकर आए हैं आज का राशिफल। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। कुछ राशियां जैसे मेष, कर्क, सिंह और कुंभ राशि वालों के लिए सोमवार का दिन अच्छा रहने वाला है। इनके अलावा बाकी राशियों पर सितारों का मिलाजुला असर रहेगा। तो जानिए कैसा रहेगा आप का राशिफल…

मेष राशि (Aries Horoscope) आज का दिन आपके लिए किसी जोखिम भरे काम को करने से बचने के लिए रहेगा। आपको कोई मूल्यवान वस्तु भेट स्वरूप प्राप्त हो सकती है। आप जीवनसाथी को शॉपिंग पर लेकर जा सकते हैं, जिसमें आप अपनी जेब का ख्याल अवश्य रखें।

वृषभ राशि (Taurus Horoscope) परिवार में छोटे बच्चों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर जिम्मेदारियों का बोझ आ सकता है। आप अपनी अच्छी सोच का लाभ उठाएंगे। राजनीतिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों की लोकप्रियता बढे़ेंगी, जिससे उन्हें लाभ भी मिलेगा।

मिथुन राशि (Gemini Horoscope) आज का दिन आपके लिए परोपकार के कार्य से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आपको व्यापार में नियंत्रण बनाए रखना और अपने खर्चों पर अंकुश लगाए, नहीं तो समस्या हो सकती है। किसी से उधार लेने से बचें।

ये भी पढ़ें: शर्मनाक: गाजा में हजारों मौत का मजाक उड़ाते इजरायली टिकटॉकर्स, खूब ट्रेंडिंग में हैं VIDEO, देखें

कर्क राशि (Cancer Horoscope) आज किसी समस्या से आपको राहत मिलने वाली है और परिवार के साथ किसी धार्मिक गतिविधि में समय व्यतीत होगा। जिससे सकारात्मक और ऊर्जावान महसूस करेंगे।कोई काम मनोनुकूल तरीके से ना हो, तो धैर्य बनाएं रखें। क्योंकि आपका क्रोध पूर्ण रवैया संबंधों को बिगाड़ दे सकता है।

सिंह राशि (Leo Horoscope) आपको वरिष्ठ सदस्यों से अपने मन की बात को कहने का मौका मिलेगा। आर्थिक विषय में आपको तेजी दिखानी होगी और  आपको अपनी सोच में नकारात्मकता नहीं लानी है, नहीं तो समस्या हो सकती है। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा।

कन्या राशि (Virgo Horoscope) आज का दिन आपके लिए धार्मिक कार्य से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आपकी दीर्घकालिक योजना पर आपका पूरा फोकस रहेगा। आपको भगवान के प्रति आस्था बढ़ेगी। भाईचारे पर आपका पूरा जोर रहेगा। सामाजिक विषयों में आपको सक्रियता दिखानी होगी।

ये भी पढ़ें: शरद पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, जानें खीर को रोशनी में रखने का सही समय?

तुला राशि (Libra Horoscope) आज कुछ चुनौतियां सामने आएंगी लेकिन आपकी सूझबूझ और वार्तालाप के माध्यम से हल भी निकलते जाएंगे। खासकर महिला वर्ग अपने कार्यों को बेहतरीन तरीके से करने में सक्षम रहेंगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope) आज का दिन आपके लिए साझेदारी में किसी काम को करने के लिए अच्छा रहेगा और आप अपने कामों में निसंकोच होकर आगे बढे़ंगे, जिसमें आप किसी भी सही गलत के बारे में कुछ नहीं सोचेंगे और आपको किसी महत्वपूर्ण चर्चा में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा

धनु राशि (Sagittarius Horoscope) दिन की शुरुआत किसी सुखद समाचार से होगी। परिवार के साथ हर्षोल्लास के साथ समय व्यतीत होगा। कार्यकुशलता के दम पर आप वह उपलब्धि हासिल कर लेंगे जिसकी कभी आपने तमन्ना की थी। आज अचानक की परिस्थितियों कुछ ऐसी बनेगी कि आपका फंसा हुआ पैसा हासिल हो जाएगा।

मकर राशि (Capricorn Horoscope) आज आपको अपने लक्ष्यों पर पूरा फोकस बनाएं रखना होगा। आपका कोई मित्र आपके लिए मददगार साबित होगा। यदि आपको कोई रोग लंबे समय से सता रहा था, तो उसमें आपके कष्टों में वृद्धि हो सकती है और व्यर्थ के बातों में आपको पड़ने से बचना होगा।

ये भी पढ़ें: चंद्रग्रहण पर बन रहे विनाशकारी योग, इन 3 राशि के लोग रहें सावधान

कुंभ राशि (Aquarius Horoscope) आज का दिन आपकी सुख सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है। प्रशासनिक मामलों में आप अपनी आंख और कान खुले रखें। यदि आपको कोई निवेश संबंधी सूचना सुनने को मिले, तो उसमें बहुत ही सोच विचारकर धन लगाएं, नहीं तो समस्या हो सकती है

मीन राशि (Pisces Horoscope) नए संपर्क बनेंगे। किसी आदर्श व्यक्ति की प्रेरणा से सजगता और भरपूर ऊर्जा मिलेगी। आपसी बातचीत द्वारा कई परिस्थितियां सामान्य हो जाएंगी। कोई रुका हुआ कार्य संपन्न होगा यानी कि संघर्ष के बाद की सफलता बेहतरीन रहेगी।

ध्यान दें: (ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें)

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।