जुगाड़ वाली टेक्नोलॉजी देख एलन मस्क भी हैरान, शख्स ने हाथ में लगवाई चिप फिर VIDEO में देखें क्या हुआ

Brandon Dalaly के पास Tesla कार है। जिसे अनलॉक करने का शानदार तरीका ढूंढ़ा है। वीडियो के मुताबिक, उन्होंने अपने राइट हैंड में एक चिप इम्प्लांट किया है।

0
776

सोशल मीडिया से: जितना हम टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं उससे ज्यादा लोग जुगाड़ करने में आगे बढ़ रहे हैं। अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जहां शख्स अपनी कार की चाबी खो जाने के डर (Telsa Key Chip) से ऐसा तरीका सोचा है कि शख्स की वीडियो देखने के बाद खुद कार कंपनियों के मालिक हैरान रह जाए।

ये कारनामा Brandon Dalaly  नाम के एक शख्स ने किया। वायरल होने के बाद इस शख्स ने बताया है कि यह पहली बार नहीं जब उसने ऐसा किया वह पहले भी ऐसा कर चुका है। कार से पहले Dalaly ने अपने बाएं हाथ में भी एक चिप लगाई थी, जिससे वह अपने घर के दरवाजे को अनलॉक कर सकें। Brandon ने बताया कि उन्होंने अपने दोनों हाथों में चिप इम्प्लांट करा रखी है। एक से वह अपने घर के मेन डोर को अनलॉक करते हैं, जिसकी दूसरे का इस्तेमाल कार को अनलॉक करने के लिए करते हैं।

ये भी जरुर पढ़ें: कुतुब मीनार से भी ऊंचा नोएडा का ट्विन टावर गिराने काउंटडाउन शुरू, ये रहा पूरा VIDEO

दरअसल, Brandon Dalaly के पास Tesla कार है। जिसे अनलॉक करने का शानदार तरीका ढूंढ़ा है। वीडियो के मुताबिक, उन्होंने अपने राइट हैंड में एक चिप इम्प्लांट किया है। इस चिप की मदद से वह अपनी कार को बहुत ही आसानी से अनलॉक कर सकता है। हालांकि इसके लिए Brandon Dalaly को 400 डॉलर का खर्चा करना पड़ा। Brandon Dalaly ने इसका पूरा विडियो अपने Youtube पर शेयर किया है।

देखें वीडियो-

कैसे काम करती है ये टेक्नोलॉजी
Brandon Dalaly ने इस चिप को इम्प्लांट करने के लिए प्रोफेशनल्स की मदद ली। चिप बायोकंपैटिबल कोटिंग के साथ आती है। उन्होंने अपने हाथ में VivoKey Apex चिप इम्प्लांट की है। VivoKey Apex चिप उसी टेक्नोलॉजी पर काम करता है, जिस पर Apple Pay बेस्ड है। यह पूरी तरह के कॉन्टैक्ट लेस है।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।