लड़कियों की हॉयर एजुकेशन के खिलाफ तालिबान, सुनाया अब एक और नया फरमान

0
251

काबुल: तालिबान सरकार (Taliban Sarkar) ने एक नया फरमान सुनाते हुए लड़कियों की शिक्षा के लिए विदेश जाने पर बैन लगा दिया है। जानकारी के मुताबिक, हायर ऐजुकेशन के लिए तालिबान लड़कियां अब काबुल, कजाकिस्तान और कतर नहीं जा सकती है। वहीं लड़कों को हायर एजुकेसन के लिए बाहर जाने की इजाजत दी गई है।

अगस्त 2021 में अफगानिस्तान पर कब्जा करने के बाद सबसे पहले तालिबान ने एजुकेशन सिस्टम में बदलाव करने शुरू किए। तालिबानी हुकूमत ने लड़कियों के लिए हाई स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए थे। महिलाओं के विरोध के बाद क्लास 6 तक स्कूल खोले गए। हाल ही में अफगानिस्तान के होम मिनिस्टर और तालिबान के को-डिप्टी लीडर सिराजुद्दीन हक्कानी ने हाई स्कूल खोलने का वादा किया था। लेकिन अब हायर एजुकेशन के खिलाफ नया फरमान जारी कर दिया गया है।

ये भी जरुर पढ़ें: देर रात अमेरिका ने की तालिबान पर एयरस्ट्राइक, जानें क्या है पूरा मामला?

हम महिलाओं को अधिकार देंगे-तालिबानी सरकार
तालिबान ने काबुल पर कब्जा करने के बाद कहा था- हम 1996 के शासन की तरह इस बार महिलाओं के अधिकारों के साथ किसी कोई खिलवाड़ नहीं करेंगे। वे इस्लाम के दायरे में रहकर महिलाओं की शिक्षा और रोजगार के अवसर पैदा करेंगे। लेकिन इस नए फरमान के बाद महिला अधिकारों को सीमित कर रहा है। चाहे वो स्कूल बंद करना हो, सरकारी दफ्तर के दरवाजे महिलाओं के लिए बंद करना हो। तालिबान अपने पुराने रूप में वापसी कर रहा है।

ये भी जरुर पढ़ें: जुगाड़ वाली टेक्नोलॉजी देख एलन मस्क भी हैरान, शख्स ने हाथ में लगवाई चिप फिर VIDEO में देखें क्या हुआ

काबुल पर कब्जा करने बाद तालिबान ने महिलाओं पर लगाई कई रोक-

  • मार्च में तालिबान ने महिलाओं के अकेले हवाई सफर पर पाबंदी लगा दी थी। इसे लेकर तालिबान ने जो आदेश लागू किया था, उसमें कहा गया था कि महिलाओं को किसी पुरूष (अभिभावक या पति) की मौजूदगी में ही हवाई यात्रा करने की परमिशन दी जाएगी।
  • तालिबान हुकूमत ने महिला और पुरुषों के एक ही दिन अम्यूज्मेंट पार्क जाने पर रोक लगा दी। न्यूज एजेंसी स्पुतनिक ने बताया, नए फरमान के मुताबिक अब पुरुष बुधवार से शनिवार और महिलाएं रविवार से मंगलवार तक ही अम्यूज्मेंट पार्क जा सकेंगी।
  • तालिबान ने फरमान जारी कर कहा था कि महिलाओं को पब्लिक के बीच चेहरा कवर करना ही होगा और सार्वजनिक जगहों पर बुर्का पहनना ही होगा। तालिबान ने महिला न्यूज एंकर्स को एंकरिंग के दौरान चेहरा कवर करने के आदेश दिए।
  • अफगानिस्तान के सबसे हेरात शहर में तालिबानी अधिकारियों ने सभी ड्राइविंग इंस्टीट्यूट से महिलाओं का लाइसेंस इश्यू न करने का फरमान जारी किया।
  • तालिबान हुकूमत ने महिलाओं के अकेले सफर करने पर रोक का फरमान जारी किया। तालिबान की तरफ से जारी बयान में कहा गया- वो औरतें जो पुरुष रिश्तेदार के बिना लंबी दूरी का सफर तय करती हैं, उन्हें सवारी गाड़ी में नहीं बैठाया जाए।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now