OpenAI लॉन्च किया सबसे पावरफुल AI मॉडल GPT-5, जानें एडवांस्ड वर्जन कीमत?

435

लंबे इंतज़ार और चर्चाओं के बाद OpenAI ने आखिरकार अपना नया और सबसे पावरफुल AI मॉडल GPT-5 लॉन्च कर दिया है। यह नया मॉडल अब तक के सभी पुराने OpenAI मॉडल्स (जैसे GPT-4o, o3, GPT-4.5 आदि) की जगह लेगा। OpenAI के CEO सैम ऑल्टमैन ने GPT-5 को एक बड़ा बदलाव बताया। उन्होंने कहा “GPT-5 के साथ ऐसा लगता है जैसे आप किसी भी टॉपिक पर एक सच्चे एक्सपर्ट से बात कर रहे हों।”

किस काम में हैं GPT-5 स्मार्ट
GPT-5 को खासतौर पर वेबसाइट, ऐप और गेम बनाने के लिए और भी बेहतर बनाया गया है। अब एक ही बार में यह प्रोफेशनल वेबसाइट्स बना सकता है। बड़े-बड़े प्रोजेक्ट्स में कोडिंग की गलतियां ढूंढने और सुधारने में भी ये बहुत आगे है। GPT-5 अब कम गलती करता है। पिछले मॉडल्स की तुलना में इसमें 45% तक कम गलत जानकारी मिलती है। अगर आप इसे “Think Mode” में डालते हैं, तो ये और भी सटीक और सोच-समझकर जवाब देता है।

GPT-5 अब एक ही प्लेटफॉर्म पर तीन चीज़ें कर सकता है:

  1. आसान सवालों के लिए फटाफट और सटीक जवाब,
  2. ज़्यादा सोचने-समझने वाले सवालों के लिए Deep Thinking मोड,
  3. और हर बातचीत के हिसाब से सही तरीका चुनने वाला Smart System

ये भी पढ़ें: Instagram ने लॉन्च किए 3 नए फीचर्स, अब क्रिएटर्स को मिलेगा फायदा ही फायदा, जानें कैसे?

कौन-कौन इस्तेमाल कर सकता है?

  • GPT-5 Mini – फ्री यूज़र के लिए लिमिट खत्म होने पर मिलेगा।
  • GPT-5 Regular – फ्री और पेड यूज़र दोनों के लिए डिफॉल्ट।
  • GPT-5 Pro – सबसे एडवांस्ड वर्जन, जिसकी कीमत $200 (लगभग ₹16,000) प्रति महीने है।

OpenAI ने साफ किया है कि आज से ही GPT-5 सभी यूज़र्स को मिलने लगेगा, चाहे आप फ्री में इस्तेमाल कर रहे हों या सब्सक्रिप्शन के साथ।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।