कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया स्थित सर्रे में कॉमेडियन कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के कैफे पर एक बार फिर से गोलीबारी की गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गुरुवार सुबह 85 एवेन्यू और स्कॉट रोड पर स्थित इस कैफे की खिड़कियों में कम से कम छह गोली के निशान और टूटा हुआ शीशा दिखाई दिया।
लॉरेंस गैंग से जुड़े गोल्डी ढिल्लो का एक पोस्ट वायरल हो रहा है, इसमें वह कपिल के कैफे पर फायरिंग की जिम्मेदारी ले रहा है। यह पोस्ट किस सोशल साइट पर किया गया है। यह साफ नहीं है।
बता दें, इससे पहले, कपिल के कैफे पर एक महीने पहले भी गोलीबारी की गई थी। तब हमलावरों ने कैफे पर 9 राउंड फायरिंग की थी। तब हमले की जिम्मेदारी खालिस्तानी आतंकी हरजीत सिंह लाड्डी ने ली थी। पुलिस ने आज हुई गोलीबारी के बारे में अभी तक कोई डिटेल जानकारी शेयर नहीं की है, लेकिन सरे पुलिस की टीमें मौके पर जांच कर रही हैं।
व्हाट्सऐप चैनल से जुड़ें, ताकि ऐसी ज़रूरी खबरें आप तक तुरंत पहुंचें। [यहां क्लिक करें]

डरने वाला नहीं हूं-कपिल शर्मा
कपिल शर्मा ने तीन दिन पहले ही अपने कैफे Kap’s Café पर गोलीबारी को लेकर पहली बार प्रतिक्रिया दी थी। कपिल ने सोशल मीडिया पर जारी बयान में कहा था सरे की मेयर ब्रेंडा लॉक और पुलिस का धन्यवाद किया। उन्होंने लिखा, “हमें प्यार और समर्थन देने आए सभी अधिकारियों का शुक्रिया। हम एकजुट होकर हिंसा के खिलाफ खड़े हैं।” कपिल ने साफ किया कि वे और उनका परिवार डरने वाला नहीं है और शांति व सुरक्षा के पक्ष में मजबूती से खड़े रहेंगे।
ये भी पढ़ें: बॉलीवुड की बड़ी फिल्मों पर भारी पड़ी ‘नरसिम्हा’, सन ऑफ सरदार 2′ और ‘धड़क 2’ का हुआ बुरा हाल

आतंकी पन्नू भी दे चुका है कपिल को धमकी
खालिस्तान आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने कुछ दिन पहले कपिल शर्मा को कनाडा में कैफे खोलने पर धमकी दी थी। पन्नू ने वीडियो जारी करके कहा था कि कपिल खुद को हिंदूवादी बताता है। उसके कैफे पर फिर गोलियां चलाई जा सकती हैं और खालिस्तानी समर्थकों पर आरोप लगाए जा सकते हैं।
ये भी पढ़ें: क्या धनुष और मृणाल ठाकुर डेट कर रहे हैं? Viral Video ने मचाई बी-टाउन में खलबली!
पन्नू ने कहा था- भारत के लोग कनाडा के सर्रे शहर में निवेश कर रहे हैं। क्या कपिल का कैफे सिर्फ एक कॉमेडी कैफे है या हिंदुत्व का वैश्विक विस्तार करने की एक रणनीति का हिस्सा है? ये लोग कनाडा में बिजनेस कर रहे हैं, भारत में क्यों नहीं? जब वो कनाडा के कानून को नहीं मानते तो यहां क्यों आ रहे हैं, ये कोई खेल का मैदान नहीं है। अपना पैसा लेकर वापस हिंदुस्तान जाओ। यहां हिंदुत्व विचारधारा नहीं चलेगी। हालांकि दैनिक भास्कर पन्नू के वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।



































