बार संघ हनुमानगढ़ का शपथ ग्रहण समारोह समपन्न

0
205

हनुमानगढ़। बार संघ हनुमानगढ़ का शपथ ग्रहण समारोह टाउन स्थित जीएम रिसोर्ट में समपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय राजस्थान उच्च न्यायलय जोधपुर के न्यायधीपति मनोज गर्ग, विशिष्ट अतिथि डीजे सुर्यप्रकाश काकड़ा, जिला कलक्टर जाकिर हुसैन, जिला पुलिस अधीक्षक प्रीती जैन थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता बार संघ अध्यक्ष मनजिन्द्र सिंह लेघा ने की। कार्यक्रम में जिले से भर पहुचे अधिवक्ताओं ने सर्वसम्मति से मनजिन्द्र सिंह लेघ को जिला बार संघ का जिलाध्यक्ष निर्वाचित किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि माननीय राजस्थान उच्च न्यायालय जोधपुर के न्यायधीपति मनोज गर्ग ने बार संघ की नवनियुक्त जिला बार संघ के जिलाध्यक्ष व बार संघ हनुमानगढ़ कार्यकारणी के अध्यक्ष मनजिन्द्र सिंह लेघा, उपाध्यक्ष राजकुमार बागड़ी, सचिव आत्माराम भादू, कोषाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह सेखों, पुस्तकालय अध्यक्ष नरेश बामणिया को पद की गरिमा व गोपनीयता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नवनियुक्त अध्यक्ष व जिला बार संघ के जिलाध्यक्ष मनजिन्द्र सिंह लेघा ने माननीय राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायधीपति मनोज गर्ग को हनुमानगढ़ में नये अधिवक्ताओं के लिये चैम्बर निर्माण के लिये आग्रह किया जिस पर माननीय मनोज गर्ग ने उक्त चैम्बर निर्माण के प्रस्ताव भेजने को निर्देशित किया व जल्द से जल्द सैंशन करवाकर नये अधिवक्ताओं को चैम्बर की सौंगात देने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम के अंत में बार संघ की नवनियुक्त कार्यकारणी द्वारा अतिथियों का स्मृति चिन्ह देकर अभिनंदन किया। कार्यक्रम के पश्चात राजस्थान हाई कोर्ट, जोधपुर माननीय न्यायाधीपति मनोज गर्ग द्वारा हनुमानगढ़ जिला न्यायालय परिसर में एससी एसटी कोर्ट एवं पोक्सो कोर्ट की बिल्डिंग बनाए जाने हेतु नीव रखी। संपूर्ण विधि विधान से पूजा पाठ कर माननीय न्यायाधीपति ने नींव रखी एवं अन्य कोर्ट भी शीघ्र हनुमानगढ़ में लाए जाने का आश्वासन दिया। इस मौका पर जिला एवं सेशन न्यायाधीश सूर्य प्रकाश काकड़ा, अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश सतपाल वर्मा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट आशा चैधरी, पोक्सो कोर्ट के जज मशरूम आलम, परिवारिक न्यायालय के जज महेंद्र कुमार, अन्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अधिकारी बार संघ अध्यक्ष मनजिंदर लेघा, उपाध्यक्ष  राजकुमार बागड़ी, सचिव आत्माराम भादू, कोषाध्यक्ष राजेन्द्र सेखो, पुस्तकालय अध्यक्ष नरेश बामणिया, विशिष्ट लोक अभियोजक दिनेश दाधीच, दुलीचंद सांवरिया लोक अभियोजक उग्रसेन एडवोकेट अशोक छौडा, एडवोकेट जोधा सिंह, गणेश गिल्होत्रा, महेन्द्र सिंह संधु, सत्पाल वर्मा, राजेन्द्र मक्कासर, शकर सोनी, शकुन्तला भाटीवाल, छगन सिड़ाना, ओमप्रकाश अग्रवाल, संजय अग्रवाल एडवोकेट, डायरेक्टर एडवोकेट खोखर, आत्मा सिंह नंदा, लोकेन्द्र थोरी, दिनेश सिंह राव, रोहित खिच्ची, रेशमी सिहाग, प्रीतपाल सिंह भाटीवाल, आरती, शमशेर संधू, अरविन्द बिश्नोई, ओम हिसारिया, जगदीश चलाना, राजीव, मनोज त्यागी, विजय जोशी, विजय गोद, अलंकार सिंह, मनीष ग्रोवर प्रद्युमन परमार, रविनंदन अन्य अधिवक्ता मौजूद थे। कार्यक्रम का मंच संचालन हनीश ग्रोवर व प्रद्युमन परमार ने किया।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।