चीन ने दी भारत को धमकी, लड़ाई हुई तो हमारे जवान 10 घंटे में पहुंच जाएंगे दिल्ली

0
1337

डेली पाकिस्तान की खबर के मुताबिक चीन के एक मीडिया चैनल ने दावा किया कि अगर जंग होगी तो चीनी मोटरयुक्त सैनिकों का दस्ता 48 घंटे में भारत की राजधानी दिल्ली पहुंच जाएगा। वहीं आगे कहा गया है कि अगर सैनिकों की टुकड़ी को पैराशूट की मदद से भेजा गया तो वे केवल दस घंटे में ही दिल्ली पहुंच जाएंगे। हालांकि, चीन की तरफ से भारत को पहली बार धमकी नहीं दी गई है। इससे पहले भी चीनी मीडिया किसी ना किसी मुद्दे पर भारत के खिलाफ आग उगलता रहा है।

अभी हाल में भारत के प्रति बढ़ते बड़ी कंपनियों के रुझान को देखकर चीनी मीडिया चिढ़ गया था। चीनी मीडिया में छपे एक लेख में इस बात का जिक्र किया गया था। दरअसल, एप्पल ने भारत में आकर निवेश करने और यहां पर एक प्लांट बनाने की बात की है। इसपर चीन की नजर पड़ गई। वहां की मीडिया ने चीन को सावधान करते हुए एक लेख लिखा। लेख में लिखा गया कि चीन को जल्द से जल्द अपनी निर्माण क्षमता को बढ़ाना होगा जिससे आगे आने वाले वक्त में उनके वहां उत्पादन के लिए कंपनियों को आकर्षित किया जा सके।

chinese-army-768x512

वह लेख ग्लोबल टाइम्स में लिखा गया था। लेख में लिखा था, ‘हो सकता है कि एप्पल आने वाले वक्त में साउथ एशिया के देशों की तरफ मुड़ जाए। इससे चीन पर दबाव बनेगा कि वह अपने घरेलू निर्माण की तकनीकों में तेजी से बदलाव करे। जिससे वह कम लागत में निर्माण करने वाले देशों की टक्कर ले सके।’