हार्वे के बाद ‘इरमा’ तूफान लाएगा अमेरिका में तबाही, देखिए ये तस्वीरें

0
309

मियामी: इरमा’ तूफान के कारण अब तक कैरिबियाई द्वीप सेंट मार्टिन के फ्रांसीसी हिस्से का ‘‘95 प्रतिशत’’ भाग तबाह हो गया है। ये बुधवार को कैरेबियाई द्वीप बारबुडा से 297 kmph की रफ्तार से टकराया। तूफान की चेतावनी मिलने के बाद स्थानीय लोग जरूरत का समान जुटाने में लग गए। तूफान से प्यूर्टो रिको आइलैंड्स में बिजली व्यवस्था लगभग 6 महीने के लिए ठप हो गई है।

वहीं, यूएस के फ्लोरिडा स्टेट में इमरजेंसी लगा दी गई है। यहां तूफान के शुक्रवार देर रात पहुंचने की आशंका है। 166 साल में यह दूसरा मौका है, जब 15 दिन में अमेरिका में दो ताकतवर तूफान (हार्वे के बाद इरमा) आए हैं। इरमा से करीब 3 करोड़ लोगों के प्रभावित होने की आशंका है।

11_44_024662000irma4-ll

ग्वाडेलोप प्रीफेक्ट के एरिक मायर ने बताया कि सेंट मार्टिन के फ्रांसीसी हिस्से में कम से कम 6 लोगों की मौत हो चुकी है।  ‘इरमा’ तूफान अब तक का सबसे भीषण अटलांटिक तूफान है, जिसने कल कैरिबियाई द्वीप पहुंच भारी तबाही मचाई। आगे उन्होंने कहा फंसे हुए लोगों को निकाल कर हम कहां सुरक्षित स्थान पर जाए हमें नहीं मालूम। अब भगवान ही हमारी रक्षा करें।

11_44_308738000irma5-ll

कैरिबियाई द्वीप की तबाही के बाद, फ्लोरिडा के 13 हजार लोगों को 4 शिप की मदद से सुरक्षित जगह भेजे जाने का काम शुरू हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार, फ्लोरिडा के तटीय इलाकों को खाली कराया जा रहा है। लोगों को एक महीने की दवाई और इमरजेंसी किट रखने के लिए कहा गया है। विमान सेवा रद्द कर दी गई है। स्कूल-कॉलेज बंद है।

2017_9image_17_20_214050000harvey4-ll

अपनी रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए Panchdoot के Homepage पर विजिट करें।

ये भी पढेें:

रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए यहां किल्क कीजिए

(खबर कैसी लगी बताएं जरूर। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी करें)

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now