अमेरिका के 35 राजनयिकों को निकालेगा रूस

0
297

रूस ने अमेरिका के 35 राजनयिकों को देश छोड़ने का फरमान सुनाया है। रूस के विदेशमंत्री सर्गेई लावरोव ने इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति पुतिन के निर्णय के बाद ये कार्रवाई हुई है। कुछ समय पहले अमेरिका ने रुस के 35 राजनयिकों को निकाला था। रुस की इस कार्रवाई को उसी की प्रतिक्रिया के तौर पर देखा जा रहा है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने रूसी राजनयिकों के निकाले जाने की घोषणा करते हुए कहा था कि, ‘उनकी गतिविधियां उनके राजनयिक ओहदे के अनुरूप नहीं थीं’। अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने आधिकारिक रुप से रूस पर अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के दौरान जासूसी करने का आरोप लगाया था। जिसके बाद रूस के 35 राजनयिकों को 72 घंटे के अंदर अमेरिका छोड़ने का आदेश जारी हुआ था।

आपको बता दें ओबामा ने अक्टूबर में रूस पर अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव प्रक्रिया में हस्तक्षेप के उद्देश्य से अमेरिकी राजनीतिक संस्थाओं व व्यक्तियों की हैकिंग का आरोप लगाया था। जिसे रूस ने कड़ाई से खारिज कर दिया था। इसके बाद अब कार्रवाई स्वरूप रूस ने 35 अमेरिकी राजनयिक निकाल दिए हैं।