प्रियंका चोपड़ा का वेस्टर्न अटायर पर मंगलसूत्र लुक बड़ा कमाल का है, देखें तस्वीरें

2206
13179

मुम्बई: येलो शर्ट और हाई वेस्ट पैंट पहने प्रियंका चोपड़ा मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आई। दरअसल, प्रियंका अपने भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी के लिए भारत लौटी है। इस दौरान प्रियंका पति निक जोनस के बिना ही नजर आई। इस बार उनके लुक में एक बेहद खास चीज देखने को मिली और वो है वेस्टर्न अटायर पर मंगलसूत्र।

इस लुक में प्रियंका समर ड्रेसिंग गोल्स तो दे ही रही थीं। साथ ही मिनिमल मेकअप में बेहद सिंपल और स्टाइलिश लग रही थींप्रियंका का ये लुक गर्मियों के लिए बेस्ट है। पिंक लिपस्टिक, फ्रेश लेमन ऑउटफिट, कानों में हुक ईयररिंग्स, ब्लैक शेड्स वाइट म्यूल्स अलग फैशन स्टेटमेंट बना रहे थे।

प्रियंका के इस कूल लुक में सबसे पहले उनके मंगलसूत्र पर नजर जाएगी। अपने इंस्टा पोस्ट की स्टोरी में उन्होंने क्लोजअप सेल्फी लेकर कैप्शन में लिखा plane = sleep जिसमें प्रियंका के मंगलसूत्र को करीब से देखा जा सकता है। इससे पहले भी प्रियंका चोपड़ा जोनस को पति निक जोनस के साथ शादी के बाद इसी मंगलसूत्र में देखा गया था। 

आपको बता दें, प्रियंका चोपड़ा शादी के बाद से अमेरिका में शिफ्ट हो चुकी है। वह इंटरनेशलन प्रोजेक्ट पर काफी ध्यान दे रही है। खबर थी प्रियंका चोपड़ा सलमान खान की फिल्म भारत से एक बार फिर हिन्दी सिनेमा में वापसी करने जा रही है लेकिन प्रियंका की शादी और भी अन्य कारणों से उन्हें ये फिल्म छोड़नी पड़ी। प्रियंका चोपड़ा के फैंस को इंतजार रहेगा कि वह शादी के बाद एकबार फिर किसी हिन्दी फिल्म में नजर आए। बता दें, प्रियंका चोपड़ा आखिरी बार संजय लीला भंसाली की फिल्म बाजीराव मस्तानी में नजर आई थी।

ये भी पढ़ें:
भाग्यशाली लड़कियों के होते हैं ये 4 निशान, कर लेंगे ये काम तो जिंदगी बन जाएगी
TikTok से हटा बैन, फिर से डाउनलोड कर पाएंगे App
CJI पर लगे आरोपों पर बेंच ने कहा- कोई फिक्सिंग रैकेट चल रहा है, जल्द जड़ों तक पहुंचा जाए
मोदी के इंटरव्यू पर राहुल का शायराना अंदाज, बहन प्रियंका ने भी की जमकर आलोचना, देखें Video
विक्की कौशल या कार्तिक आर्यन? किसे Kiss करना पसंद करेंगी जाह्नवी कपूर
श्याओमी का सुपर सेल्फी फोन Redmi Y3 और 7,999 रु कीमत में Redmi 7 भारत में लॉन्च

ताजा अपडेट के लिए लिए आप हमारे फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल को फॉलो कर सकते हैं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here