अमेरिकी चुनाव पर टिकीं दुनिया की निगाहें, जानिए चुनाव की बड़ी बातें

0
302

अमेरिका: अगले कुछ घंटे में अमेरिका के वोटर फैसला कर देंगे कि अमेरिका का राष्ट्रपति कौन होगा। अमेरिका के चुनाव पर भारत की भी नजर है। हाल ही में एक सर्वे किया गया जिसमें भारतीय समुदाय के लोगों ने हिलेरी को अपना वोट देने की बात कही। ऐसा इसलिए भी खास है कि अब तक अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में अब तक किसी महिला ने जीत दर्ज नही की है।

22 फीसदी लोग चाहते हैं कि ट्रंप बनें राष्ट्रपति-

एशियन अमेरिकंस एडवांसिंग जस्टिस के सर्वे के मुताबिक भारतीय समुदाय के सिर्फ 22 फीसदी लोग चाहते हैं कि डॉनल्ड ट्रंप राष्ट्रपति बनें। जबकि 62 फीसदी ट्रंप को राष्ट्रपति बनते नहीं देखना चाहते। 16 फीसदी लोगों ने कोई राय नहीं दी है।

83 फीसदी लोग चाहते हैं कि हिलरी बनें राष्ट्रपति-

वहीं भारतीय मूल के 83 फीसदी लोग चाहते हैं कि हिलरी क्लिंटन राष्ट्रपति बनें। जबकि 9 फीसदी हिलरी के खिलाफ हैं। 8 फीसदी भारतीय मूल के लोगों की कोई राय नहीं है। पारंपरिक तौर पर हिंदुस्तानी मूल के लोगों ने हमेशा डेमोक्रेट्स पर ऐतबार किया है तो इस बार आम हिंदुस्तानी अमेरिकी चुनाव में किसमें अपनी उम्मीदें ढूंढ रहा है। भारतीय मूल के लोगों की राय के मुताबिक अमेरिकी चुनाव ने यहां हिंदुस्तानियों को बांट दिया है।

अमेरिका चुनाव की खास मुख्य बातें-

  • राष्ट्रपति चुनाव के लिए अमेरिका में करीब 30 करोड़ वोटर करेंगे वोट देंगे।
  • भारतीय समय के मुताबिक पहला वोट सुबह 10.30 बजे न्यू हेम्पशायर के डिक्शविल नॉच में डाला जाएगा।
  • अमेरिका में 9 नवंबर को सुबह 6 बजे तक वोट डाले जाएंगे। वहीं आज रात से ही चुनाव के नतीजे आने शुरू हो जाएंगे।
  • कल सुबह 10 बजे तक नतीजों की पूरी तस्वीर साफ होने की उम्मीद है।
  • इस चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप और डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार हिलरी क्लिंटन में टक्कर है।
  • जो भी जीतेगा वो 20 जनवरी 2017 से अमेरिका के अगला राष्ट्रपति के तौर पर व्हाइट हाउस में कार्यभार संभालेगा।
  • अमेरिका में लाल रंग ट्रंप का रंग है जो रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार हैं। नीला रंग हिलेरी का है जो डेमोक्रेट उम्मीदवार हैं।
  • अमेरिका में अभी बराक ओबामा की सरकार भी डेमोक्रेट पार्टी की है इसलिए ओबामा ने भी हिलेरी के लिए वोट मांगे हैं।
  • अमेरिका में जीत का जादुई आंकड़ा 270 का है। 538 में से जिसे 270 वोट मिलेंगे उसके हाथों में 20 जनवरी को होगी।
  • अगले चार साल के लिए दुनिया की सबसे बड़ी महाशक्ति की कमान।