श्रीलंका में आठवां धमाका, 10 दिन पहले पुलिस ने किया था अलर्ट, अबतक 207 लोगों की मौत

1570
9260

कोलंबो और श्रीलंका के कई इलाकों में ईस्टर के दौरान 8 बम धमाके हुए हैं। धमाका तीन चर्च और 4 होटल में हुआ है। घटना में अबतक 207 लोगों की मौत और 400 से ज्यादा घायल होने की खबर मिली है। मरने वालों में 35 विदेशी हैं। पुलिस ने कहा कि कोलंबो में सेंट एंथनी चर्च, नौगोंबो में सेंट सेबेस्टियन चर्च और बट्टिकलोबा में एक चर्च को निशाना बनाया गया। इसके अलावा होटल शांग्री-ला, सिनामोन ग्रैंड और किंग्सबरी में भी धमाका हुआ है।

धमाके में मृतकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इस बीच प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने आपात बैठक बुलाई है। श्रीलंका के इकोनॉमिक रिफॉर्म्स एंड पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन मिनिस्टर हर्षा डिसिल्वा ने कहा कि भयानक दृश्य। आपातकालीन दल पूरी ताकत से सभी स्थानों पर हैं हम कई घायलों को अस्पताल ले गए। उम्मीद है कि कई लोगों की जान बच गई होगी। वहीं सेना ने 200 सैनिकों को इलाके में तैनात कर दिया है।

इस बीच सरकार ने पूरे देश में शाम 6 बजे से सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू का ऐलान कर दिया गया है। वहीं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है। सुरक्षा अधिकारी ने कहा कि उन्हें संदेह है कि आत्मघाती हमलावर द्वारा दो चर्चों में विस्फोट किया गया है। अधिकारियों के मुताब‍िक, मारे गए लोगों में 35 विदेशी नागरिक शामिल हैं, लेकिन फिलहाल उनकी नागरिकता का पता नहीं चल पाया है।

10 दिन पहले पुलिस ने किया था अलर्ट जारी:

धमाके से 10 दिन पहले यानी 11 अप्रैल को श्रीलंका के पुलिस प्रमुख पुजुथ जयसुंदर ने देश के प्रमुख चर्चों पर हमले को लेकर एक अलर्ट जारी किया था। अलर्ट में कहा गया था कि आत्मघाती हमलावरों ने प्रमुख चर्चों पर हमला करने की साजिश रची है। पुलिस प्रमुख ने ये अलर्ट शीर्ष अधिकारियों को भेजा था। अलर्ट में कहा गया कि एक विदेशी खुफिया एजेंसी ने रिपोर्ट दी है कि NTJ (नेशनल तौहीत जमात) आत्मघाती हमलों को अंजाम दे सकता है। संगठन प्रमुख चर्चों के साथ-साथ कोलंबो में भारतीय उच्चायोग को निशाना बना सकता है।

पुलिस प्रमुख के अलर्ट के बाद अगर इस तरह का हमला हुआ है तो ये श्रीलंकाई प्रशासन के लिए चिंता का विषय है। अगर समय रहते पुलिस प्रमुख के अलर्ट पर कार्रवाई होती तो आज सैंकड़ों लोगों की जान नहीं जाती और श्रीलंका धूमधाम से ईस्टर मना रहा होता।

श्रीलंका के पीएम ने की निंदा

श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघेने कहा कि मैं आज हमारे लोगों पर कायरतापूर्ण हमलों की कड़ी निंदा करता हूं। मैं इस दुखद समय में सभी श्रीलंकाई लोगों को एकजुट और मजबूत रहने का आह्वान करता हूं। कृपया अटकलों के प्रचार से बचें। सरकार इस स्थिति को रोकने के लिए तत्काल कदम उठा रही है। श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। साथ ही उन्होंने लोगों से जांच में सहयोग करने की भी अपील की। राष्ट्रपति ने अधिकारियों को जांच करने और हमलावरों को खोजने का आदेश दिया है।

पीएम मोदी ने की निंदा
श्रीलंका में चर्च और होटल पर हुए हमले की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने निंदा की है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि श्रीलंका में हुए भयानक विस्फोटों की कड़ी निंदा करते हैं। हमारे क्षेत्र में इस तरह के बर्बरता के लिए कोई जगह नहीं है।भारत श्रीलंका के लोगों के साथ एकजुटता के साथ खड़ा है।

ताजा अपडेट के लिए लिए आप हमारे फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल को फॉलो कर सकते हैं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here