PM बोरिस जॉनसन की कुर्सी संकट में, जानिए क्यों आया ब्रिटेन में सियासी संकट

0
272

विश्व डेस्क: ब्रिटेन में सियासी संकट आ खड़ा हुआ है। खबर पक्की है कि जल्द ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन (Boris Johnson) अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं, जिसकी घोषणा आज रात होने वाले राष्ट्र के नाम संबोधन में कर सकते हैं। हालांकि, अक्टूबर में नया नेता चुने जाने तक वो कार्यवाहक प्रधानमंत्री के तौर पर काम करते रहेंगे।

बुधवार को YouGov के सर्वे में पहली बार सत्तारूढ़ कंजर्वेटिव ​​​​पार्टी के 54% समर्थकों ने कहा कि बोरिस को पद छोड़ना चाहिए। जून में हुए सर्वे में 34% ने ही बोरिस को पद छोड़ने को कहा था। सर्वे में शामिल रहे 70 फीसदी ब्रिटिश लोग बोरिस के इस्तीफे के पक्ष में हैं।

उधर, विपक्षी लेबर पार्टी के नेता कीर स्टारर ने कहा-बोरिस जॉनसन को बहुत पहले ही पद छोड़ देना चाहिए था। उनका कुर्सी छोड़ना देश के लिए अच्छी खबर है। ब्रिटेन को नई शुरुआत की जरूरत है। कंजर्वेटिव पार्टी ने 12 सालों में देश का बहुत नुकसान किया है।

क्या है बोरिस जॉनसन के इस्तीफे की वजह-
इस इस्तीफे की सबसे बड़ी वजह 30 जून को डिप्टी चीफ व्हिप की पोस्ट पर क्रिस पिंचर का अपॉइंटमेंट है। पिंचर सेक्स स्कैंडल में फंसे थे। इसके बाद ही ब्रिटिश कैबिनेट से इस्तीफे का सिलसिला शुरू हो गया। पिंचर की नियुक्ति और जॉनसन के काम करने के तरीके से नाराज 50 मंत्री और सांसद इस्तीफा दे चुके हैं। इन लोगों का कहना है कि ब्रिटिश पीएम सब जानते थे, इसके बावजूद अपॉइंटमेंट किया। सरकार के खिलाफ अविश्वास इस कदर बढ़ता जा रहा है कि 36 घंटे पहले ही मंत्री बनाए गए मिशेल डोनेलन ने भी इस्तीफा दे दिया।

बोरिस जॉनसन से जुड़े अन्य विवाद-
यौन शोषण के आरोपी सांसद क्रिस पिंचर को डिप्टी चीफ व्हिप नियुक्त करने को लेकर भी काफी विवाद हुआ था। इस वजह से उनके खिलाफ और ज्यादा असंतोष बढ़ गया था। हालांकि, विवाद बढ़ता देख जॉनसन ने मंगलवार को माना कि पिंचर को सरकार में शामिल करने का उनका फैसला गलत था। इसके लिए उन्होंने माफी भी मांगी। इसके अलावा लॉकडाउन में शराब पार्टी की तस्वीरें सामने आने और प्रिंस फिलिप की फ्यूनरल से पहले भी पार्टी करने के लिए जॉनसन की काफी फजीहत हुई। प्रिंस के फ्यूनरल से पहले पार्टी करने पर तो उन्होंने माफी भी मांगी थी।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now