आल्प्स पर्वत पर चमका तिरंगा, इस देश ने किया COVID-19 से भारत की लड़ाई को सलाम

0
1659

भारत समेत दुनियाभर के देशों में कोरोना वायरस (COVID-19) का कहर जारी है। इस बीच स्विस आल्प्स के मैटरहॉर्न पर्वत पर रोशनी की मदद से भारतीय तिरंगे को दर्शाया गया है। इसके जरिए कोरोना महामारी से जीतने की उम्मीद और जज्बे का संदेश दिया गया है। बता दें, दुनियाभर के कई देश भारत की इस महामारी के दौरान बनी रणनीति की तारिफ कर रहे हैं।

जाने-माने स्विस लाइट आर्टिस्ट गेरी हॉफस्टेटर ने 14,690 फीट के पहाड़ को तिरंगे के आकार में रोशनी दी है। भारतीय विदेश सेवा अधिकारी गुरलीन कौर ने इसकी तस्वीर अपने ट्विटर हैंडल से शेयर की है। उन्होंने लिखा, ‘लगभग 800 मीटर ऊंचाई पर तिरंगा. हिमालय से आल्प्स की दोस्ती. शुक्रिया!’

बता दें कि इस पहाड़ पर बीते 24 मार्च से ही कोरोना महामारी के खिलाफ दुनिया की एकजुटता प्रदर्शित करने के लिए हर दिन अलग-अलग देशों के झंडों को दर्शाती रोशनी की जा रही है। बुधवार को इस पहाड़ पर स्विटज़रलैंड, संयुक्त राज्य अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम, इटली और स्विस क्षेत्र टिसिनो के झंडों को दर्शाती रोशनी बिखेरी गई थी।

लाइट आर्टिस्ट गेरी हॉफस्टेटर बताते हैं, ‘प्रकाश का मतलब आशा और उम्मीद होता है। ऐसे समय में जब दुनिया कोरोना जैसे संकट का सामना कर रही है। उनके जज्बे को सलाम करने के लिए ऐसा किया गया है, ताकि ये संदेश जाए कि पूरी दुनिया इस महामारी के खिलाफ एकजुटता के साथ लड़ रही है और इस लड़ाई में हम कामयाब होंगे।’

दुनियाभर में शुक्रवार को कोरोना के 86,198 नए केस सामने आए, जिसके बाद कुल मामलों की संख्या बढ़कर 22,48,500 से ज्यादा हो गयी है।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें  फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।