23 राज्यों के 45 जिलों में कोरोना का कोई केस नहीं-स्वास्थ्य मंत्रालय

0
677

नई दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में 14,378 कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं। इनमें से 11,906 का इलाज चल रहा है, 1,991 ठीक हो चुके हैं, जबकि 480 की मौत हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में कोरोना के 991 मामले सामने आए हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि अलग-अलग राज्यों को अब तक 4 लाख 12,400 पीपीई किट भेजी गई हैं। सिंगापुर से 2 लाख किट जल्द ही आने की उम्मीद है। 25 लाख 82,178 एन-95 मास्क और 4 करोड़ 28 लाख हॉड्रोक्सीक्लोरोक्वीन टेबलेट भी भेजी गई हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि 12 राज्यों के 22 जिलों में पिछले 14 दिनों में कोरोना का कोई केस नहीं आया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि 23 राज्यों के 45 जिलों में कोई केस नहीं आया है। शनिवार को गुजरात में 173, मध्यप्रदेश में 45, राजस्थान में 53, पश्चिम बंगाल में 32, आंध्रप्रदेश में 31, हरियाणा में 4, उत्तराखंड और मेघालय में 2, जबकि अंडमान-निकोबार में एक मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आईं।

एक नजर कोरोना संक्रमित राज्यों पर

राज्य कितने संक्रमित कितने ठीक हुए कितनी मौत
महाराष्ट्र 3320 331 201
दिल्ली 1767 86 42
तमिलनाडु 1323 283 25
मध्यप्रदेश 1355 70 69
राजस्थान 1282 183 19
गुजरात 1272 88 48
उत्तरप्रदेश 849 82 14
तेलंगाना 766 187 18
आंध्रप्रदेश 603 42 15
केरल 395 255 3
कर्नाटक 371 88 13
जम्मू-कश्मीर 328 42 5
पश्चिम बंगाल 287 55 10
हरियाणा 227 88 4
पंजाब 211 30 15
बिहार 85 37 2
ओडिशा 60 21 1
उत्तराखंड 42 9 0
हिमाचल प्रदेश 38 12 2
असम 34 12 1
छत्तीसगढ़ 36 24 0
झारखंड 34 0 2
चंडीगढ़ 29 9 2
लद्दाख 18 14 0
अंडमान-निकोबार 12 11 0
मेघालय 11 0 1
गोवा 7 6 0
पुडुचेरी 7 1 0
मणिपुर 2 1 0
त्रिपुरा 2 1 0
अरुणाचल प्रदेश 1 1 0
दादरा एवं नगर हवेली 1 0 0
मिजोरम 1 0 0
नगालैंड 1 0 0

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें  फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।