मालदीव आग में 9 भारतीयों समेत 11 की मौत, 9 लोग अभी भी लापता

0
554

Maldives Building Fire:मालदीव के माले शहर में गुरुवार को एक बिल्डिंग के गैरेज में आग लग गई। इस हादसे में 9 भारतीयों समेत 11 लोगों की मौत हो गई। घटना बुधवार देर रात की बताई जा रही है। गुरुवार सुबह यानी आज आग पर काबू पाया गया, जिसके बाद ये जानकारी सामने आई है।

पुलिस ने कहा- देर रात करीब 12:30 बजे हमें एक बिल्डिंग में आग लगने की खबर मिली। हम तुरंत मौके पर पहुंचे। दमकल की गाड़ियां भी बुलाई गई। आग ग्राउंड फ्लोर पर बने गैरेज में लगी, जो काफी भीषण थी। इसकी लपटें पहली मंजिल तक पहुंच गई। देखते ही देखते पूरी इमारत जल गई।

एक दमकल कर्मी ने कहा- आग बहुत तेजी से फैली। लोगों को बचने का मौका ही नहीं मिला। ब्लिडिंग के अंदर जाने वाले दरवाजे पर आग लगी थी। हमारे लिए अंदर जाना मुश्किल हो रहा था। इसलिए एक छोटी सी खिड़की से लोगों को बाहर निकाला गया। हम बिल्डिंग में मौजूद सभी लोगों को बचा नहीं पाए।

ये भी पढ़ें: Gujarat Elections 2022: BJP ने जारी की 160 उम्मीदवारों की लिस्ट, जानें किसे मिला टिकट?

उन्होंने कहा- हमें फर्स्ट फ्लोर से 7 लोगों के शव मिले। 2 लोग घायल थे उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। एक की रास्ते में मौत हो गई और दूसरे की इलाज के दौरान मौत हुई। इसके बाद दमकलकर्मियों को 2 और लाशें मिली। अब तक कुल 11 लोगों की मौत हुई है। लेकिन मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now