अमेरिका में बड़ा जहाज हादसा, चलती गाड़ियों सहित पूरा पुल पानी मे गिरा, देखें VIDEO

0
131

Maryland Ship News: अमेरिका के मैरीलैंड में एक कार्गो जहाज के टकराने से ‘फ्रांसिस स्कॉट की ब्रिज’ का एक हिस्सा ढह गया। पुल ढहने की वजह से इस पर मौजूद कई गाड़ियां और लोग पानी में गिरे। फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक अब तक 7 लोग लापता हैं, 2 लोगों को पानी निकाला गया। इनमें एक की हालत गंभीर है। जबकि जहाज का क्रू सुरक्षित है। जहाज श्रीलंका की राजधानी कोलंबो जा रहा था।

इसे रवाना हुए कुछ ही समय हुआ था। यह 22 अप्रैल को श्रीलंका पहुंचने वाला था। अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि पुल पर कितने लोग मौजूद थे और वे अब किस स्थिति में हैं। फ्रांसिस की ब्रिज को 1977 में पेटाप्सको नदी के ऊपर बनाया गया। इसका नाम अमेरिका का राष्ट्रगान लिखने वाले फ्रांसिस स्कॉट की के नाम पर रखा गया है।

व्हाट्सऐप पर हमें फॉलो करें, लिंक नीचे
हमारे साथ व्हाट्सऐप पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें (We’re now on WhatsApp, Click to join)

न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, बाल्टिमोर हार्बर में पानी का तापमान 9 डिग्री सेल्सियस है। अमेरिका के सेंटर फॉर डीजीज कंट्रोल के मुताबिक, 21 डिग्री सेल्सियस से कम तापमान होने पर शरीर का टेम्प्रेचर भी तेजी से गिरता है। इसकी वजह से पानी में डूबे लोगों की जान को खतरा हो सकता है।

ये भी पढ़ें: Ladakh Protest News: 21 दिनों से अनशन पर लद्दाख क्यों बेखबर है सरकार? VIDEO

वीडियो देखें और हमें इंस्ट्राग्राम पर फॉलो करें-

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Panchdoot (@panchdoot_news)

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।