48 घंटे के भीतर दस्तक देगा सबसे बड़ा तूफान, जानिए कहां और कितनी तबाही ला सकता है

0
615

अमेरिका को वक्त रखते हुए बड़े तूफान की आहट मिल चुकी है, इस तूफान को हरिकेन फ्लोरेंस नाम से पुकारा जा रहा है। पश्चिमी अटलांटिक महासागर में पैदा हुआ चक्रवात करीब 215 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से अमेरिका के पूर्वी तटीय हिस्से की तरफ बढ़ रहा है। भारतीय समयानुसार लगभग 1 बजे फ्लोरेंस कैरोलिना तट पर पहुंच गया है जिससे 225 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही है और मूसलाधार बारिश हो रही है जो आने वाले कुछ दिनों तक जारी रह सकती है।

मिली जानकारी के अनुसार, इस तट पर 54 लाख से ज्यादा लोगों के घर हैं। इनमें से कुछ चेतावानियों के बावजूद वहीं रह रहे हैं जबकि कई अन्य लोग कोई भी खतरा मोल नहीं ले रहे हैं।

2 दिन में हरिकेन अमेरिका के तट से टकरा सकता है। इस तूफान से वर्जीनिया और कैरोलिना पर बड़ा खतरा है। दोनों जगह आपातकाल घोषित कर दिया गया है। 10 लाख लोगों के लिए चेतावनी जारी की गई है। समस्या ये है कि इन्हें सुरक्षित ठिकानों पर पहुंचाने के लिए 48 घंटे से भी कम समय बचा है।

तूफान अभी बरमूडा ट्राएंगल तक पहुंचा है। 10 लाख लोगों को ठहराने के लिए 100 शैल्टर होम और 4 बड़ी जेलों को राहत कैंप में तब्दील किया गया है। हरिकेन फ्लोरेंस कैटेगरी-4 का तूफान है। खबर ये है कि अभी इसकी गति में थोड़ा धीमापन देखा जा रहा है लेकिन प्रभाव कितना होगा इसके बारें में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है।

ज्यादा जान-माल का खतरा
तीव्रता के लिहाज से तूफानों को 4 कैटेगरी में बांटा गया है। कैटगरी-4 यानी सबसे खतरनाक, जिसमें 200 किमी से तेज हवा चलती है। अमेरिका में 2005 में ऐसा ही तूफान हरिकेन कटरीना आया था, जिसमें 1800 जान गई थी। हरिकेन कटरीना कैटेगरी-3 का था। इस बार कैटेगरी-4 है।

ये भी पढ़ें:

रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए यहां किल्क कीजिए

ताजा अपडेट के लिए लिए आप हमारे फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल को फॉलो कर सकते हैं