भौतिकी नोबेल पुरस्कार 2019: इस अद्भुत खोज के लिए मिला इन 3 वैज्ञानिकों को सम्मान

0
2575

2019 के लिए भौतिकी (Nobel Prize in Physics 2019) का नोबेल पुरस्कार स्विट्जरलैंड के मिशेल मेयर, दिदिएर क्वेलोज और कनाडाई अमेरिकी भौतिकविद जेम्स पीबल्स को दिया जाएगा। जेम्स पीबल्स को ब्रह्मांड विज्ञान में सैद्धांतिक खोजों के लिए और मिशेल मेयर, दिदिएर क्वेलोज को संयुक्त रूप से सौर मंडल के बाहर एक ग्रह (एक्जोप्लैनेट) की खोज के लिए यह अवॉर्ड मिलेगा। यह ग्रह सूर्य जैसे किसी तारे का चक्कर लगा रहा है।

इससे पहले सोमवार को चिकित्सा के क्षेत्र में तीन वैज्ञानिकों को दुनिया के सर्वोच्च सम्मान के लिए चुना गया था। इसमें वैज्ञानिकों के नाम विलियम जी केलिन, सर पीटर जे रैटक्लिफ और ग्रेग एल सेमेन्जा हैं। इन्होंने इस चीज की खोज की थी कि कैसे सेल्स ऑक्सीजन को जलाते हैं ताकि शरीर को ऊर्जा मिल सके और नई कोशिकाओं को बनने में मदद मिले।

ये भी पढ़ें: नोबेल पुरस्कार 2019: जानिए क्यों मिला इन 3 वैज्ञानिकों को चिकित्सा के क्षेत्र में सम्मान

नोबेल पुरस्कार के हर विजेता को करीब साढ़े चार करोड़ रुपये की राशि दी जाती है। इसके साथ 23 कैरेट सोने से बना 200 ग्राम का पदक और प्रशस्ति पत्र भी दिया जाता है। पदक के एक ओर नोबेल पुरस्कार के जनक अल्फ्रेड नोबेल की छवि, उनके जन्म तथा मृत्यु की तारीख लिखी होती है। पदक की दूसरी तरफ यूनानी देवी आइसिस का चित्र, रॉयल एकेडमी ऑफ साइंस स्टॉकहोम तथा पुरस्कार पाने वाले व्यक्ति की जानकारी होती है।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें..