आजादी के लिए 20 हजार मौतों के बाद, ये बनेगा दुनिया का सबसे नया देश

0
1035

जल्द ही दुनिया के नक्शे पर एक और देश नजर आने वाला है। लगभग एक दशक से जारी हिंसा के खत्म होने की कगार पर खड़ा पापुआ न्यू गिनी का एक प्रांत बोगेनविल अब देश घोषित होने वाला है। एपी की खबर के मुताबिक, प्रशांत महासागर में स्थित द्वीप बोगनविल पापुआ न्यूगिनी (पीएनजी) का हिस्सा है।

पीएनजी से अलग होने को लेकर बोगनविल में 23 सितंबर से वोटिंग हो रही थी। बुधवार को आए नतीजे में यहां के लोगों ने पीएनजी से आजाद होने के समर्थन में भारी मतदान किया। लिहाजा बोगनविल दुनिया का सबसे नया देश बनने जा रहा है।

बोगनविले रेफरेंडम (जनमत संग्रह) कमीशन के अध्यक्ष बर्टी अहर्न ने बुका (बोगनविल की राजधानी) में घोषणा की कि 1,81,067 में से 98% लोगों ने (1,76,928) आजादी के समर्थन में वोट दिया, जबकि विरोध में 3,043 लोगों ने मतदान किया। अहर्न ने सभी पक्षों से नतीजे को मानने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह वोट आपकी शांति, आपके इतिहास और आपके भविष्य को लेकर है। यह हथियारों पर कलम की ताकत को दिखाता है।

इस रेफरेंडम को पापुआ न्यूगिनी के संसद में पेश किया जाना है, जहां इसका विरोध भी किया जा सकता है। हालांकि, बड़े स्तर पर लोगों ने आजादी का समर्थन किया है, जिससे पोर्ट मोर्सबी (पापुआ न्यूगिनी की राजधानी) पर दबाव बना रहेगा।

आपको बता दें, यह रेफरेंडम 20 साल से जारी उस शांति प्रक्रिया का हिस्सा है जो बोगेनविल और पापुआ न्यू गिनी के बीच चला खूनी गृह युद्ध 1998 में खत्म हो गया था, इस गृह युद्ध में 15,000 लोगों की जान चली गई थी।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें..