शॉपिंग मॉल पर मिसाइल अटैक, 16 की मौत 59 से ज्यादा लोग घायल

0
173

रूस और यूक्रेन के बीच मंगलवार को 123वें दिन भी जंग जारी है। रूस ने यूक्रेन के क्रेमेनचुक शहर के एक शॉपिंग मॉल पर मिसाइल दागी है। इस हमले में अब तक 16 लोगों की मौत हो गई, जबकि 59 से ज्यादा लोग घायल हो गए। जिस वक्त हमला हुआ उस समय मॉल में एक हजार से ज्यादा लोग मौजूद थे।

मंगलवार सुबह यूक्रेन इमरजेंसी सर्विसेज के चीफ ने हमले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 25 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है। मरने वालों का आंकड़ा बढ़ सकता है। यूक्रेन के अधिकारियों ने लिसीचेंस्क के लोगों से आग्रह किया है कि वह अपना घर छोड़कर सुरक्षित जगह चले जाएं, क्योंकि रूसी सेना बेहद नजदीक पहुंच चुकी है। हालांकि, इसको लेकर लोग नाराज हैं।

ये भी पढ़ें: मानवीय त्रासदी: ट्रक में 46 प्रवासियों के शव मिले, 100 से अधिक लोगों को ठूंस-ठूंसकर भरा था, जानें क्या है मामला

रूस पर बढ़ा विदेशी कर्जा-
हमलों के कारण लगे पश्चिमी देशों के प्रतिबंधों का असर रूस पर दिखने लगा है। रूस ने 1918 के बाद पहली बार विदेशी कर्ज की किस्त नहीं चुका सका। ग्लोबल मार्केट में डॉलर से लेनदेन पर रोक लगाए जाने के बाद रूस ने अपनी मुद्रा रूबल में भुगतान की पेशकश की, जिसे अमेरिका के प्रभाव में अन्य देशों ने ठुकरा दिया। 27 मई को रूस को विदेशी कर्ज के ब्याज के रूप में 10 करोड़ डॉलर का भुगतान करना था, जिस पर एक महीने का ग्रेस पीरियड मिला था। इसके बावजूद वह इस रकम को नहीं चुका सका।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप  हमें  फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now