मां ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया लेकिन DNA टेस्ट में दोनों के पिता अलग-अलग, जानिए ये कैसे हुआ?

यह हेट्रोपेरेंटल सुपरफेकुंडेशन का मामला है, जो काफी दुर्लभ स्थिति है। इसमें दो जुड़वा बच्चों में अलग-अलग पिता का DNA पाया जाता है।

0
520

विश्व डेस्क: एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। 19 साल की लड़की ने जुड़वा बच्चों को जन्म (Twins Baby News) दिया है, लेकिन इनके पिता अलग हैं। बच्चों के जन्म के 8 महीने बाद DNA टेस्ट कराने पर इस बात का खुलासा हुआ है। डॉक्टर्स की मानें तो यह केस बेहद दुर्लभ है और दुनिया में इस तरह के लगभग 20 मामलों की ही पुष्टि हुई है।

मां ने एक ही दिन बनाए थे दो पुरुषों से संबंध
DNA टेस्ट में हुए खुलासे के बाद मां ने बताया कि उसने एक ही दिन में दो पुरुषों के साथ संबंध बनाए थे। हालांकि, उसे प्रेग्नेंसी के दौरान यह नहीं पता था कि दोनों बच्चों के पिता अलग-अलग हैं। मां की मानें तो बच्चे एक जैसे दिखते हैं, यानी ये आइडेंटिकल ट्विन्स की तरह ही हैं।

जन्म के बाद बच्चों के पिता की आइडेंटिटी कंफर्म करने के लिए युवती ने पहले पुरुष का DNA टेस्ट कराया। जांच में पुरुष का DNA केवल एक बच्चे से मिला, जिससे सभी हैरान रह गए। इसके बाद युवती ने दूसरे पुरुष का DNA टेस्ट कराया, जिससे पता चला कि दोनों बच्चों के पिता अलग-अलग हैं। ये पूरा मामला ब्राजील के मिनीरोस का है।

ये भी जरुर पढ़ें: फिल्म ब्रह्मास्त्र रिलीज के 3 घंटे बाद ही ऑनलाइन लीक हुई, मेकर्स परेशान

डॉक्टर्स ने इस केस के बारें में क्या बताया?
विशेषज्ञों का मानना है कि यह हेट्रोपेरेंटल सुपरफेकुंडेशन का मामला है, जो काफी दुर्लभ स्थिति है। इसमें दो जुड़वा बच्चों में अलग-अलग पिता का DNA पाया जाता है। आसान भाषा में कहें तो एक मां का शरीर हर महीने दो अंडे रिलीज करता है।

ये भी जरुर पढ़ें: Queen Elizabeth Death: 70 साल बाद ब्रिटेन साम्राज्य में होंगे ये बड़े बदलाव

ये अलग-अलग पिता के स्पर्म से फर्टिलाइज हो भी जाएं, तो भी बच्चे जुड़वा होते हैं। हालांकि, मां की कोख में बच्चे अलग-अलग गर्भनाल से जुड़े होते हैं। दोनों बच्चों में मां के जीन्स तो एक जैसे होते हैं, लेकिन पिता का जेनेटिक मटेरियल अलग रहता है।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।