आतंकियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन में धमाका, 4 संदिग्धों समेत 15 की मौत

3845
11790

कोलंबो: श्रीलंका में सीरियल ब्लास्ट के बाद से ही करीब 10 हजार सैनिक आतंकी ठिकानों पर छापेमारी में जुटे हैं। अब तक करीब 100 लोगों को हिरासत में लिया जा चुका है। इसमें पाकिस्तानी नागरिकों का एक समूह भी शामिल है। शनिवार को सुरक्षाबलों ने बट्टीकलोआ में सीरियल ब्लास्ट की जिम्मेदारी लेने वाले आतंकी संगठन आईएस और नेशनल तौहीद जमात (एनटीजे) से जुड़े ठिकानों पर छापे मारे।

इस दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी की। एक आत्मघाती हमलावर ने खुद को उड़ा भी लिया। इसमें 15 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 6 बच्चे और 3 महिलाएं शामिल हैं। श्रीलंका पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि घटनास्थल से 15 शव मिले हैं। इनमें चार संदिग्ध आत्मघाती हमलावर भी मारे गए हैं।

इसके अलावा तीन अन्य लोग घायल हुए हैं। इसके अलावा श्रीलंका के सम्मनथुराई शहर में भी सुरक्षाबलों और आतंकियों में मुठभेड़ हुई। इसमें दो आतंकी मारे गए। एक आम नागरिक की भी मौत हुई। 20 और लोगों को हिरासत में लिया गया है।

बट्टीकलोआ में ही एक और ठिकाने पर छापेमारी के दौरान पुलिस को इस्लामिक स्टेट के झंडे, मिलिट्री की वर्दी, सुसाइड जैकेट, 150 जिलेटिन की छड़ें, हजारों स्टील पैलेट और ड्रोन कैमरे मिले। शुक्रवार शाम को ही सुरक्षा परिषद की बैठक में अधिकारियों ने फैसला लिया था कि आतंकियों को पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन तब तक जारी रहेगा, जब तक खतरा पूरी तरह हट नहीं जाए।

आपको बता दें, 21 अप्रैल को ईस्टर के मौकरे पर श्रीलंका में हुए 8 धमाकों में 300 लोग मारे गए थे। उनमें 10 भारतीयों समेत 39 विदेशी नागरिक भी शामिल थे। इस हमले की जानकारी भारत पहले ही श्रीलंका के अधिकारियों को दे चुका था लेकिन गंभीरता से नहीं लिया। हमले के चार दिन बाद इस हमले की जिम्मेदारी खुद आतंकी संगठन ISIS ने दी।

ये भी पढ़ें:
गौतम पर AAP प्रत्याशी ने लगाया ‘गंभीर’ आरोप, शिकायत की दर्ज, जानें क्या है मामला
Vodafone ने Jio और Airtel को दी टक्कर, लॉन्च किया मात्र 139 रुपये वाला नया प्लान
मोदी के पास 38,750 रुपए कैश, 5 साल में हुआ संपत्ति में करीब 50% का इजाफा
‘कब्र के लिए जमीन चाहिए तो बोलना होगा वंदे मातरम’, BJP नेता के खिलाफ FIR दर्ज
पार्टियों का गिरता स्तर और मुद्दा विहीन होता आम चुनाव

ताजा अपडेट के लिए लिए आप हमारे फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल को फॉलो कर सकते हैं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here