50 हजार साल बाद जागा दुनिया का सबसे खतरनाक वायरस, क्या आने वाली है एक भयानक महामारी?

50 हजार साल बाद फिर से जॉम्बी वायरस जिंदा हो रहे हैं। जो कि दुनिया भर के लिए खतरे की घंटी बने हुए हैं। जिससे बचने के लिए अभी तक कोई दवा नहीं बनाई गई है।

0
73

एक बार फिर जॉम्बी वायरस (Zombie Virus News) दुनिया भर में चर्चा का विषय बना हुआ है। यह एक ऐसा वायरस है जिससे बचने के लिए अभी तक कोई दवा नहीं बनाई गई है। कोरोना से भी ज्यादा खतरनाक माना जाने वाला यह वायरस किसी भी स्थिति में जिंदा रह सकता है।

हाल ही में कुछ समय पहले रूस में इस वायरस की खोज की गई थी। यह वायरस रूस के एक झील में पाया गया था, जो हजारों साल पहले दफन हुए थे। लेकिन अब इस वायरस के जिंदा होने की खबरें सामने आ रहीं है। बता दें कि 50 हजार साल बाद फिर से जॉम्बी वायरस (Zombie Virus) जिंदा हो रहे हैं। जो कि दुनिया भर के लिए खतरे की घंटी बने हुए हैं। रूस के वैज्ञानिक पिछले दस साल से इस वायरस पर रिसर्च कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: सावधान: चीनी और शहद में मिला नया कोरोनावायरस, मचा हड़कंप- रिपोर्ट

इस वायरस की खोज एक्स-मार्सिले यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ मेडिसिन में एमेरिटस प्रोफेसर मिशेल क्लेवेरी ने की है। मिशेल क्लेवेरी जॉम्बी वायरस के बारे में सच्चाई को उजागर करना चाहते थे। ग्लोबल वार्मिंग मनुष्यों के लिए एक बड़ा खतरा है। दुनियाभर में ग्लोबल वार्मिंग को लेकर चेतावनी दी जा रही हैं। वैज्ञानिकों की मानें तो बढ़ती हुई गर्मी के कारण रूस और साइबेरिया की जमी बर्फ पिघलती है तो बड़ी तबाही मच सकती है। उनके अनुसार जॉम्बी वायरस इतना खतरनाक है कि यह कोशिका वाले छोटे जीवों को भी संक्रमित कर देता है।

ये भी पढ़ें: 5 साल तक के बच्चों को शिकार बना रहा है टोमैटो वायरस, जानें इसके लक्षण के बारे में सबकुछ

बता दें कि 73 वर्षीय क्लेवेरी ने वायरस के अध्ययन में एक दशक से अधिक समय बिताया है। रूस समेत कई और देशों के एक्सपर्ट ने चेताया है कि सदियों से बर्फ के नीचे दफन वायरस को कुछ लोग कम आंक रहे हैं लेकिन यह काफी संक्रमण फैला सकते हैं। ग्लोबल वार्मिंग की वजह से यह खतरा और भी कई गुना ज्यादा बढ़ गया है। वैज्ञानिकों का मानना है कि 2030 तक गर्मियों में आर्कटिक में बर्फ पूरी तरह पिघल सकती है। यहां पर तापमान पहले से 1.2 अधिक गर्म है। बढ़ती हुई गर्मी कारण वातावरण में मीथेन जैसी ग्रीनहाउस गैस ज्यादा निकल रही है।

ये भी पढ़ें: COVID-19: वुहान लैब के कागजातों से खुलासा, कोरोना वायरस फैलाने के पीछे इस विशाल देश का हाथ?

पिछले साल क्लेवरी की टीम ने एक रिसर्च प्रकाशित की थी। इस रिर्सच के अनुसार, साइबेरियाई पर्माफ्रॉस्ट से कई संक्रामक वायरस निकले हैं। इसी साल जुलाई में पब्लिश इस रिसर्च में बताया गया कि यह एक ऐसा वायरस है, जो मुश्किल से मुश्किल हालात में भी जिंदा बचा रह सकता है। जॉम्बी के रूप में सामने आया यह वायरस भारत और दूसरे देशों के लिए एक बड़ा खतरा बना हुआ है। कोरोना महामारी के बाद से दुनियाभर के कई देश अभी तक अपनी अर्थव्यवस्था से उभर नहीं पाए हैं। ऐसे में जॉम्बी वायरस का सामने आना भारत के साथ दुनिया के कई देशो के लिए एक बड़ा खतरा साबित हो सकता है।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैंऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।