CBSE ने 10वीं और 12वीं बोर्ड के पेपर पैटर्न में किए ये बड़े बदलाव

0
761

सीबीएसई (CBSE) से 2020 की बोर्ड परीक्षा देने वाले स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर आई है। सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं के पेपर पैटर्न में बदलाव किया है। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2020 का पेपर आसाना होने वाला है। इस विषय में CBSE ने ट्वीट कर जानकारी दी कि 10वीं और 12वीं के विषयों में डिस्क्रिपटिव क्वेश्चन की संख्या कम की गई है।

कक्षा 10 के कई विषयों में डिस्क्रिपटिव क्वेश्चन की संख्या कम कर दी गई है। हिंदी, अंग्रेजी, विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान, गृह विज्ञान और संस्कृत जैसे विषयों के लिए डिस्क्रिपटिव क्वेश्चन की संख्या कम कर दी गई है। इसका असर ये होगा कि छात्रों को बिना तनाव के अधिक रचनात्मक उत्तर लिखने के लिए सोचने का समय मिलेगा।

वहीं, 12वीं में भी ऐसा ही किया गया है. 12वीं में मैथ्‍स, फिजिक्स, केमिस्ट्री, अकाउंट, सोशियोलॉजी, इकोनॉमिक्स,बिजनेस स्टडीज विषयों में  डिस्क्रिपटिव क्वेश्चन की संख्या घटाई गई है।  डिस्क्रिपटिव क्वेश्चन की संख्या कम होने का अर्थ है कि पेपर कम लंबा और कम समय लेने वाला होगा जैसे पहले हुआ करता था। साथ बोर्ड ने सभी विषयों में 20 अंक प्रैक्टिकल/आंतरिक मूल्यांकन के लिए निर्धारित किए हैं।

ताजा अपडेट के लिए लिए आप हमारे फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल को फॉलो कर सकते हैं