NASA में नौकरी कैसे पाएं? जानिए कौन-सी पढ़ाई और स्किल्स दिला सकती हैं दुनिया की सबसे बड़ी स्पेस एजेंसी में मौका

45

चांद, मंगल और ब्रह्मांड से जुड़े रहस्यों को जानने की चाह रखने वाले कई युवाओं का सपना होता है कि वे एक दिन NASA (NASA Career Guide ) में काम करें। लेकिन अक्सर छात्रों को लगता है कि NASA में नौकरी सिर्फ एस्ट्रोनॉट या अंतरिक्ष वैज्ञानिकों को ही मिलती है। जबकि सच यह है कि यहां इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस, डेटा साइंस, रोबोटिक्स और कई दूसरे क्षेत्रों के छात्रों के लिए भी शानदार करियर अवसर मौजूद हैं।

NASA दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे एडवांस स्पेस एजेंसियों में से एक है, जहां हर साल हजारों प्रोफेशनल्स रिसर्च, टेक्नोलॉजी और स्पेस मिशन से जुड़े प्रोजेक्ट्स पर काम करते हैं। ऐसे में अगर कोई छात्र सही दिशा में तैयारी करे, तो उसके लिए NASA तक पहुंचना नामुमकिन नहीं है।

स्कूल स्तर से ही मजबूत तैयारी जरूरी मानी जाती है। जिन छात्रों का सपना स्पेस सेक्टर में करियर बनाने का है, उन्हें Physics, Chemistry और Mathematics जैसे विषयों पर खास ध्यान देना चाहिए। मैथ्स और साइंस की अच्छी समझ आगे चलकर इंजीनियरिंग और रिसर्च फील्ड में काफी मदद करती है।

12वीं के बाद ये कोर्स चुनें
12वीं के बाद छात्र Aerospace Engineering, Mechanical Engineering, Computer Science, Electronics, Robotics, Astronomy और Physics जैसे कोर्स चुन सकते हैं। भारत के कई छात्र Indian Institutes of Technology (IITs), Indian Institute of Science (IISc) और अन्य बड़े इंजीनियरिंग संस्थानों से पढ़ाई करके अंतरराष्ट्रीय रिसर्च प्रोजेक्ट्स तक पहुंचते हैं।

रिसर्च फील्ड में मौका
अगर कोई छात्र रिसर्च और साइंटिफिक डेवलपमेंट के क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहता है, तो उसके लिए Masters और PhD करना काफी फायदेमंद हो सकता है। NASA में रिसर्च आधारित नौकरियों के लिए उच्च शिक्षा और रिसर्च अनुभव को काफी महत्व दिया जाता है।

ये भी पढ़ें: Indian Air Force Career: यहां जानें 12वीं के बाद भारतीय वायुसेना में कैरियर बनाने का प्रोसेस

एआई में पकड़ होना जरुरी
आज के समय में सिर्फ डिग्री ही काफी नहीं मानी जाती। Artificial Intelligence, Machine Learning, Coding, Robotics और Data Science जैसी स्किल्स तेजी से डिमांड में हैं। इसलिए छात्रों को कॉलेज के दौरान नई टेक्नोलॉजी सीखने और प्रैक्टिकल प्रोजेक्ट्स पर काम करने की सलाह दी जाती है।

ये भी पढ़ें: 12वीं के बाद विदेश जाने का ट्रेंड, जानिए कौन से कोर्स दिला रहे मोटी सैलरी

कैसे करें नौकरी के लिए एप्‍लाई
इंटर्नशिप और रिसर्च प्रोजेक्ट्स भी करियर बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं। स्पेस टेक्नोलॉजी, रोबोटिक्स और प्रोग्रामिंग से जुड़े प्रोजेक्ट्स छात्रों के रिज्यूमे को मजबूत बनाते हैं। इसके अलावा Coding Competitions, Hackathons और Research Papers में भाग लेने से भी प्रोफाइल बेहतर होती है और इंटरनेशनल अवसर मिलने की संभावना बढ़ जाती है।

NASA समय-समय पर इंटर्नशिप और नौकरी से जुड़ी जानकारी अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी करता है। छात्र वहां जाकर आवेदन कर सकते हैं और अपनी योग्यता के अनुसार मौके तलाश सकते हैं। टेक्निकल स्किल्स के साथ-साथ अच्छी English Communication और Teamwork भी चयन प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।