मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार (Gyanesh Kumar) के इस्तीफे की मांग को लेकर आज से विपक्ष का देश भर में प्रदर्शन है। इंडिया ब्लॉक की तरफ से भी 2 से 8 अक्टूबर तक प्रदर्शन का ऐलान किया गया है। मुंबई के शिवाजी पार्क में आज शाम 4 बजे से कॉकरोच जनता पार्टी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन करेगी।
वहीं, दिल्ली में शुक्रवार को SIR के खिलाफ लेफ्ट, आम आदमी पार्टी (AAP) और स्टूडेंट यूनियन ने विरोध प्रदर्शन किया। जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के दौरान सौरभ भारद्वाज, आतिशी और संजय सिंह समेत करीब 1000 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया।
सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए इलाके में पुलिस और RAF के जवान तैनात किए गए हैं।
प्रदर्शन के मद्देनजर एहतियात के तौर पर दिल्ली के 12 मेट्रो स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार अगले आदेश तक बंद कर दिए गए हैं। इनमें जनपथ, पटेल चौक, केंद्रीय सचिवालय, राजीव चौक, सेवा तीर्थ, मंडी हाउस और लोक कल्याण मार्ग समेत अन्य स्टेशन शामिल हैं।
क्यों शुरु हुआ चुनाव आयोग के खिलाफ विरोध
यह पूरा विवाद द इंडियन एक्सप्रेस की 23 सितंबर को आई रिपोर्ट के बाद शुरू हुआ। इसमें दावा किया गया था कि चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने 10 महीनों में 14 बार लिखित आपत्ति दर्ज कराई। उनका कहना था कि कुछ फैसले उनकी जानकारी के बिना लिए गए।
द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने पिछले 10 महीनों में कम से कम 14 बार लिखित आपत्ति दर्ज कराई। संधू और जोशी का आरोप है कि आयोग के कई फैसले और आदेश उनकी जानकारी के बिना लिए और जारी किए गए। उन्होंने कुछ कदमों को ‘अनधिकृत और गैरकानूनी’ बताया।
रिपोर्ट में कहा गया है कि इन सभी आपत्तियों की जानकारी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को दी गई थी। चार महीने बाद 9 सितंबर को तीनों चुनाव आयुक्तों की पूरी बैठक हुई। हालांकि, इसमें किस मुद्दे पर चर्चा हुई, इसकी रिपोर्ट सामने नहीं आई।
Delhi: Delhi Police brought Aam Aadmi Party leaders and workers to Fatehpur Beri Police Station in south Delhi during a protest against Chief Election Commissioner Gyanesh Kumar at Jantar Mantar. Those brought to the police station included former Delhi Chief Minister Atishi, MLA… pic.twitter.com/XM0YoGdEy0
— IANS (@ians_india) October 2, 2026
6 अक्टूबर को चुनाव आयोग का घेराव किया जाएगा
सभी विपक्षी सांसद चुनाव आयोग तक ‘सेव डेमोक्रेसी’ मार्च निकालेंगे। यह फैसला बुधवार को दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में INDIA ब्लॉक बैठक में लिया गया। अक्टूबर के दूसरे हफ्ते में विपक्षी नेता भारत के राष्ट्रपति से मुलाकात का समय (अपॉइंटमेंट) मांगेंगे। 1 नवंबर को दिल्ली में वोट चोरी को लेकर रैली की जाएगी। वहीं, विपक्ष की भी 5 बड़ी रैलियां आयोजित की जाएंगी।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।

































