आज के समय में आत्मविश्वास (best book Increasing Confidence) की कमी सिर्फ कुछ लोगों की नहीं, बल्कि ज्यादातर लोगों की समस्या बन चुकी है। रिसर्च बताती हैं कि करीब 85% लोग किसी न किसी स्तर पर आत्मविश्वास की कमी से जूझते हैं।हालांकि, अच्छी बात यह है कि आत्मविश्वास बढ़ाना संभव है और इसमें सेल्फ-हेल्प किताबें काफी मददगार साबित हो सकती हैं।
पिछले कुछ सालों में ऐसी किताबों की लोकप्रियता तेजी से बढ़ी है, जो लोगों को खुद पर भरोसा करना सिखाती हैं। अगर आप भी अपने आत्मविश्वास को मजबूत करना चाहते हैं, तो ये किताबें आपके लिए फायदेमंद हो सकती हैं।

1. The Six Pillars of Self-Esteem- Nathaniel Branden
यह किताब आत्मविश्वास पर लिखी गई सबसे क्लासिक किताबों में से एक मानी जाती है। इसमें बताया गया है कि आत्म-सम्मान क्या होता है, यह क्यों जरूरी है और इसे कैसे बढ़ाया जा सकता है। लेखक ने आत्मविश्वास के छह मुख्य स्तंभ बताए हैं। जैसे खुद को स्वीकार करना, जिम्मेदारी लेना, अपने लक्ष्य के प्रति स्पष्ट रहना और ईमानदारी से जीना। यह किताब आपको अपने अंदर बदलाव लाने के लिए व्यावहारिक तरीके भी बताती है।

2. The Gifts of Imperfection- Brené Brown इस किताब का मुख्य संदेश है-“आप जैसे हैं, वैसे ही पर्याप्त हैं।” लेखिका बताती हैं कि हमें दूसरों की सोच से ज्यादा खुद को स्वीकार करना सीखना चाहिए। इस किताब में 10 ऐसे सिद्धांत दिए गए हैं, जो आपको तुलना, डर और आत्म-संदेह से बाहर निकलने में मदद करते हैं।

3. The Happiness Project- Gretchen Rubin यह किताब एक अलग तरीके से आत्मविश्वास और खुशी पर बात करती है। इसमें लेखिका ने अपने एक साल के अनुभव को साझा किया है, जिसमें उन्होंने हर महीने अपनी जिंदगी के एक हिस्से को बेहतर बनाने की कोशिश की। इसमें छोटे-छोटे बदलावों के जरिए जीवन में खुशी और आत्मविश्वास बढ़ाने के आसान तरीके बताए गए हैं।
ये भी पढ़ें: Books For UPSC: IAS की तैयारी में इन टॉप 5 बुक्स को जरुर पढ़ें..

आत्मविश्वास सिर्फ आपकी पर्सनैलिटी नहीं, बल्कि आपके फैसलों, रिश्तों और करियर पर भी असर डालता है। इन किताबों की खास बात यह है कि ये सिर्फ थ्योरी नहीं देतीं, बल्कि आपको खुद को समझने और धीरे-धीरे बदलने की दिशा भी दिखाती हैं। अगर आप अपने अंदर बदलाव लाना चाहते हैं, तो इन किताबों से शुरुआत करना एक अच्छा कदम हो सकता है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।



































