पेट्रोल ₹5 और डीजल 3 रुपए लीटर महंगा, कीमतें तत्काल प्रभाव से लागू

311

ईरान जंग के बीच नायरा एनर्जी ( Petrol Diesel Price Hike) का पेट्रोल ₹5 प्रति लीटर और डीजल में ₹3 महंगा हो गया है। नायरा के देशभर में करीब 7 हजार पेट्रोल पंप है। पीटीआई के सूत्रों के मुताबिक, रूस की दिग्गज कंपनी रोसनेफ्ट के बैकअप वाली नायरा एनर्जी ने पेट्रोल के दाम 5 रुपए (Petrol Price Hike) और डीजल के दाम 3 रुपए प्रति लीटर (Diesel Price Increase) तक बढ़ा दिए हैं। अलग-अलग राज्यों में स्थानीय टैक्स (VAT) के चलते कई जगहों पर तो पेट्रोल 5.30 रुपए प्रति लीटर तक महंगा हो गया है।

हालांकि, सरकारी तेल कंपनियां जैसे IOCL, HP और BP ने दाम नहीं बढ़ाए हैं। केंद्र सरकार ने बुधवार को कहा कि हमारे पास कच्चे तेल का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है। देश में किसी भी पेट्रोल पंप पर पेट्रोल और डीजल की कमी नहीं है। इसलिए कीमतों में बढ़ोतरी नहीं होगी।

देश में कंपनी के 6967 पेट्रोल पंप
पूरे भारत में नायरा के करीब 6,967 पेट्रोल पंप हैं। दरअसल, सरकारी कंपनियों की तरह प्राइवेट तेल कंपनियों को सरकार की तरफ से नुकसान की कोई भरपाई नहीं मिलती है। ऐसे में अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की आसमान छूती कीमतों का सीधा बोझ अब आम जनता के सिर फोड़ दिया गया है। हालांकि, रिलायंस और बीपी के जॉइंट वेंचर Jio-bp ने भारी नुकसान सहने के बावजूद अभी अपने रेट नहीं बढ़ाए हैं।

ये भी पढ़ें: आंध्र प्रदेश बस हादसा: टिपर से टक्कर के बाद बस में लगी आग, 14 लोगों की मौत, कई झुलसे

प्रीमियम पेट्रोल और इंडस्ट्रियल डीजल महंगा
भले ही सामान्य पेट्रोल-डीजल के दाम सरकारी कंपनियों ने न बढ़ाए हों, लेकिन पिछले हफ्ते प्रीमियम पेट्रोल के दाम 2 रुपए प्रति लीटर बढ़े थे। इसके अलावा, फैक्ट्रियों और बड़े यूजर्स को बेचे जाने वाले ‘बल्क डीजल’ के दाम 22 रुपए प्रति लीटर बढ़ाए थे। दिल्ली में प्रीमियम पेट्रोल 99.89 रुपए से बढ़कर 101.89 रुपए प्रति लीटर हो गया है।

एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर सैन्य हमले के बाद बढ़ें दाम 
यह संकट तब गहराया जब ईरान और कतर के अहम एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर सैन्य हमले हुए। इसके बाद ग्लोबल मार्केट में कच्चा तेल (क्रूड ऑयल) 119 डॉलर प्रति बैरल के खतरनाक स्तर को छू गया। इन हमलों के चलते सप्लाई चेन बुरी तरह प्रभावित हुई है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।