iPhone बदलने वाला है अपना रूप, Apple ला रहा है अब तक का सबसे अलग डिजाइन

148

Apple के Foldable iPhone को लेकर लंबे समय से चर्चाएं चल रही हैं और अब धीरे-धीरे इस डिवाइस से जुड़ी कई अहम जानकारियां सामने आने लगी हैं। हाल के महीनों में आई रिपोर्ट्स से इसके फीचर्स को लेकर काफी हद तक तस्वीर साफ हो चुकी है। अब Bloomberg के मार्क गुरमन की नई रिपोर्ट ने इस चर्चा को और तेज कर दिया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, Apple का पहला फोल्डेबल iPhone कंपनी के इतिहास का सबसे बड़ा डिजाइन बदलाव साबित हो सकता है। मार्क गुरमन ने अपने ‘Power On’ न्यूजलेटर में बताया है कि यह डिवाइस सिर्फ एक नया iPhone नहीं होगा, बल्कि यह iPhone के फॉर्म-फैक्टर में अब तक का सबसे बड़ा बदलाव लेकर आएगा।

उन्होंने यह भी कहा कि iPhone 4, iPhone 6 और iPhone X जैसे मॉडल्स ने अपने समय में बड़े बदलाव किए थे, लेकिन आने वाला फोल्डेबल iPhone इन सबसे एक कदम आगे हो सकता है।

iPhone में बुक-स्टाइल डिजाइन, बड़ा डिस्प्ले एक्सपीरियंस
रिपोर्ट्स के अनुसार, Apple का फोल्डेबल iPhone डिजाइन के मामले में Samsung के Galaxy Z Fold सीरीज जैसा हो सकता है। यानी यह फोन किताब की तरह खुलने वाला होगा।
डिवाइस में करीब 7.7 इंच का इनर डिस्प्ले और 5.3 इंच की आउटर स्क्रीन मिल सकती है, जिससे यूजर्स को फोन और टैबलेट दोनों जैसा अनुभव मिलेगा।

ये भी पढ़ें: iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max डिस्प्ले से कैमरा तक क्या होंगे बड़े बदलाव, लॉन्च से पहले लीक हुई डिटेल्स

iOS 27 के साथ मिलेगा नया मल्टीटास्किंग अनुभव
Apple इस नए फोल्डेबल फॉर्म-फैक्टर के लिए iOS 27 को खास तरीके से ऑप्टिमाइज कर सकती है। इससे यूजर्स एक साथ कई ऐप्स चला पाएंगे और iPad जैसी मल्टीटास्किंग का मजा ले सकेंगे। रिपोर्ट्स यह भी कहती हैं कि इस फोन की स्क्रीन लगभग क्रीज-फ्री हो सकती है, जो फोल्डेबल डिवाइस में एक बड़ा अपग्रेड माना जाएगा।

ये भी पढ़ें: Big Billion Days Sale: अब तक की सबसे कम कीमत में मिल रहा iPhone 16 Pro Max

Face ID की छुट्टी, पावर बटन में मिलेगा Touch ID
फीचर्स की बात करें तो इस डिवाइस में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप और एक फ्रंट कैमरा मिल सकता है। खास बात यह है कि Apple इस फोन में Face ID हटाकर पावर बटन में ही Touch ID सेंसर दे सकती है, जिससे अनलॉक करना और आसान हो जाएगा।

क्या होगी कीमत?
लॉन्च की बात करें तो उम्मीद है कि Apple इसे iPhone 18 सीरीज के साथ सितंबर में पेश कर सकती है।
कीमत की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी शुरुआती कीमत करीब 1,999 डॉलर यानी लगभग 1.86 लाख रुपये या उससे ज्यादा हो सकती है।

चैनल को सब्सक्राइब करें

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।