Allu Arjun का देखा खतरनाक लुक, फिल्म AA22 x A6 का टाइटल रिवील, फैंस हुए एक्साइटेड

232

तेलुगु सुपरस्टार RAAKA Allu Arjun आज यानी 8 अप्रैल 2026 को अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं, और इस खास मौके को उन्होंने अपने फैंस के लिए और भी यादगार बना दिया। ‘पुष्पा’ स्टार ने अपनी अपकमिंग फिल्म AA22 x A6 का टाइटल और फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज कर दिया है, जिसने आते ही इंटरनेट पर हलचल मचा दी।

पोस्टर में Allu Arjun का लुक बेहद इंटेंस और रहस्यमयी नजर आ रहा है। उनका चेहरा आधा छिपा हुआ है और सामने पंजे जैसा हाथ दिखाई दे रहा है, जो पोस्टर को और भी दिलचस्प बनाता है। सबसे खास बात ये है कि इस बार अल्लू अर्जुन हाफ-बाल्ड अवतार में नजर आ रहे हैं। जो फैंस के लिए बिल्कुल नया और सरप्राइजिंग है। पोस्टर के साथ कैप्शन दिया गया “AA22xA6 अब ‘राका’ है… खुद को एक ऐसी दुनिया के लिए तैयार करें जो सीमाओं से परे है।”

कब तक पूरी होगी फिल्म?
खबरों के मुताबिक, फिल्म की अगली शूटिंग जल्द ही मुंबई के एक बड़े स्टूडियो में शुरू होने वाली है। पूरे साल इसकी शूटिंग जारी रहने की उम्मीद है और अगर सब कुछ प्लान के मुताबिक रहा, तो 2026 के अंत तक फिल्म की शूटिंग पूरी हो सकती है।

ये भी पढ़ें: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की रूमर्ड गर्लफ्रेंड समरीन कौर कौन हैं? देखिए तस्वीरें

सात भाषाओं में होगी रिलीज
इस फिल्म को सिर्फ एक या दो नहीं, बल्कि सात भाषाओं हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़, उर्दू और बंगाली में रिलीज करने की तैयारी है। यानी मेकर्स इसे पैन-इंडिया ही नहीं, बल्कि बड़े ग्लोबल प्रोजेक्ट के तौर पर पेश करने वाले हैं। इससे पहले प्रोडक्शन हाउस Sun Pictures ने एक टीज़र पोस्टर शेयर किया था, जिसमें सिर्फ पंजे वाला हाथ दिखाया गया था। उसी वक्त से फैंस के बीच फिल्म को लेकर जबरदस्त चर्चा शुरू हो गई थी।

ये भी पढ़ें: भारत में ‘अफेयर ऐप’ का बूम, आधी रात को 40 लाख यूजर्स करते हैं ‘सीक्रेट डेटिंग’

बड़े बजट के साथ दमदार स्टारकास्ट
इस फिल्म को Atlee डायरेक्ट कर रहे हैं, जो अपने ग्रैंड और मसाला एंटरटेनर स्टाइल के लिए जाने जाते हैं। फिल्म में Deepika Padukone भी नजर आने वाली हैं, जिससे एक्साइटमेंट और बढ़ गई है। वहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक Mrunal Thakur, Rashmika Mandanna और Janhvi Kapoor जैसे बड़े नाम भी इस प्रोजेक्ट का हिस्सा हो सकते हैं।बताया जा रहा है कि फिल्म का बजट 700 करोड़ रुपये से ज्यादा है, जो इसे इंडियन सिनेमा की सबसे महंगी फिल्मों में शामिल कर सकता है।

चैनल को सब्सक्राइब करें

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।