तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की रूमर्ड गर्लफ्रेंड समरीन कौर कौन हैं? देखिए तस्वीरें

216

भारतीय क्रिकेटर Ishan Kishan हाल ही में अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में थे, और अब टीम इंडिया के तेज गेंदबाज Arshdeep Singh सुर्खियों में आ गए हैं। इस बार वजह उनका खेल नहीं, बल्कि उनकी लव लाइफ से जुड़ी चर्चाएं हैं।

दरअसल, आईपीएल में Punjab Kings की ओर से खेल रहे अर्शदीप सिंह ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों में वह एक लड़की का हाथ थामे नजर आए, जिसके बाद फैंस की नजरें उस हाथ पर टिक गईं।

फैंस ने तस्वीर में दिख रहे नेल आर्ट और हाथ पर बने टैटू को गौर से देखा और इसकी तुलना एक्ट्रेस Samreen Kaur की तस्वीरों से की। कई यूजर्स ने दावा किया कि तस्वीर में दिख रहा हाथ समरीन कौर का ही है। इसके बाद दोनों के डेटिंग की खबरें तेजी से वायरल होने लगीं।

ये भी पढ़ें: क्या Ramayana का टीजर आपको भी लगा फीका? देखिए सोशल मीडिया पर कैसा मिला फैंस रिएक्शन

सोशल मीडिया पर एक्टिव फैंस अक्सर सेलिब्रिटीज की पर्सनल लाइफ से जुड़ी छोटी-छोटी बातों को भी पकड़ लेते हैं। कई बार ये कयास सही साबित होते हैं, लेकिन कई बार ये महज अफवाह भी निकलते हैं।

ये भी पढ़ें: ‘बाहुबली’ का सिंहासन रणवीर सिंह ने हिलाया, Dhurandhar 2 ने तोड़ा प्रभास का 9 साल पुराना रिकॉर्ड

समरीन कौर की बात करें तो वह पंजाब की एक उभरती हुई अभिनेत्री हैं। वह 83 फिल्म में नजर आ चुकी हैं, जिसमें उन्होंने तेज गेंदबाज मदन लाल की मंगेतर का किरदार निभाया था। इस फिल्म में Ranveer Singh ने कपिल देव की भूमिका निभाई थी और यह फिल्म 1983 के क्रिकेट वर्ल्ड कप पर आधारित थी।

26 वर्षीय समरीन कौर सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं। इंस्टाग्राम पर उनके करीब 4.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं और वह कई हिंदी व पंजाबी म्यूजिक वीडियोज में भी नजर आ चुकी हैं।

फिलहाल, अर्शदीप सिंह और समरीन कौर के रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि, वायरल तस्वीरों के बाद दोनों के डेटिंग रूमर्स ने सोशल मीडिया पर जोर पकड़ लिया है और फैंस लगातार इस पर चर्चा कर रहे हैं।

पंचदूत अब व्हाट्सएप चैनल पर उपलब्ध है। लिंक पर क्लिक करें और अपने चैट पर पंचदूत की सभी ताज़ा खबरें पाएं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।