समय रैना का कमबैक, कॉन्ट्रोवर्सी पर बोले 99% कीटाणु मारे 1% ने महामारी फैला दी, देखें VIDEO

215

कॉमेडियन समय रैना (Samay Raina) ने एक साल बाद यूट्यूब पर अपना नया शो ‘स्टिल अलाइव’ लेकर आए हैं, जिसमें उन्होंने अपने आलोचकों पर जमकर अपनी भड़ास निकाली है। जिसके बाद उनके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

समय रैना ने विवादित शो ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ के बंद होने के काफी समय बाद अब दमदार वापसी की है। कॉमेडियन ने  सुनील पाल, इंडियन मीडिया, असम मुख्यमंत्री सरमा, ‘शक्तिमान’ फेम दिग्गज अभिनेता मुकेश खन्ना सहित कई लोगों पर अपने वीडियो में जमकर निशाना साधा है।

रणवीर की कॉन्ट्रोवर्सी पर क्या बोले रैना
समय रैना ने अपने इस स्टैंडअप में रणवीर इलाहाबादिया की कॉन्ट्रोवर्सी के बारे में बताते हुए कहा कि उसने ये सवाल शो में उस दिन 7-8 बार पूछा था। साथ ही, इससे भी कहीं ऊटपटांग सवाल उसने पूछे थे। मगर मैंने सिर्फ एक रखा। समय के प्वाइंट ऑफ व्यू से ‘चलो एक रखा देता है, बाकी सब हटा देता हूं। मतलब मेरे हिसाब से तो मैंने 99 परसेंट कीटाणु मार दिए न, लेकिन 1 परसेंट की वजह से महामारी फैल गई है।’

ये भी पढ़ें: होस्टिंग में फेल हुई आलिया भट्ट, सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हुई एक्ट्रेस, देखिए VIDEO

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Panchdoot News (@panchdoot_news)

शक्तिमान पर साधा निशाना 
समय रैना ने शो ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ के बंद होने के बाद अपने मुश्किल समय के बारे में बात करते हुए बताया कि उस वक्त सब उन पर बरस रहे थे। मुकेश खन्ना पर निशाना साधते हुए समय रैना (Samay Raina) ने कहा, “उस समय वे सभी लोग लाइमलाइट लेने के लिए आ गए थे, जिनका उस मामले से कोई लेना-देना नहीं था और उस समय वे चल भी नहीं रहे थे। ‘शक्तिमान’ आ गया था यार…शक्तिमान से कैसे लड़ेंगे? ‘सॉरी शक्तिमान’, वो कह रहा था कि मेरे कंटेंट का बच्चों पर क्या असर पड़ेगा।”

अमिताभ बच्चन को भी नहीं छोड़ा
समय रैना, अमिताभ बच्चन के KBC (कौन बनेगा करोड़पति) में भी गए थे। लेकिन वहां उन्होंने क्या बात नहीं बोली, वो उन्होंने अपने स्टिल अलाइव में बताया है। यह बताकर वो ये कहना चाह रहे थे कि वहां वो ऐसा कैरेक्टर प्ले कर रहे थे, जो ऐसी बात नहीं कर सकता। समय ने कहा कि ‘आपने इतना पोलियो को एड किया, अपने बेटे को पैरों पर क्यों नहीं खड़ा कर पाए?’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Panchdoot News (@panchdoot_news)

अच्छा हुआ कश्मीरी पंडित भाग गए
समय ने अपने इस स्टेटमेंट में कहा कि ‘आप तभी लड़ सकते हो, जब जंग निष्पक्ष हो। अगर लड़ाई बराबर की नहीं है, तो भाग जाओ। कश्मीरी पंडित का दिमाग है ये, हम 5 परसेंट थे कश्मीर में, अगर हमने हथियार उठा लिए होते न कि हम लड़ेंगे अपनी मातृभूमि के लिए तो सब मर जाते।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Panchdoot News (@panchdoot_news)

आज हमारी बहादुरी पर वीडियो बन रहे होते और अक्षय कुमार बनता कश्मीरी पंडित। क्या होता उससे मर गए होते सब! मैं खुशी हूं कि कश्मीरी पंडित रातों-रात वहां से भाग गए और आज अपनी जिंदगी जी रहे और आगे बढ़ रहे हैं!’

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।