अप्रैल में ही झुलसा रहा मौसम, इन 9 राज्यों में जारी हुआ हीटवेव अलर्ट, जानें आपके शहर का तापमान?

202

देशभर में अप्रैल के महीने में ही भीषण गर्मी (India Heatwave 2026) ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, ओडिशा और बंगाल पिछले 5 दिन से पारा 40°C से 45°C के बीच बना है। कई जगह हीटवेव का अलर्ट जारी है। प्रशासन ने जनता से अपील की है 12 से 3 बजे के बीच में बाहर न निकलने जबतक जरुरी न हो।

मौसम विभाग ने 22 से 24 अप्रैल के बीच कई राज्यों में लू चलने की चेतावनी जारी की है। इस दौरान अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक तक पहुंच सकता है। आने वाले महीनों, खासकर मई और जून में गर्मी और ज्यादा बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

बता दें, रिपोर्ट्स के अनुसार, दुनिया के सबसे गर्म स्थानों की सूची में भारत के कई शहर शामिल हैं। भारत के बाद नेपाल का लुम्बिनी भी अत्यधिक गर्म स्थानों में गिना गया है।

महाराष्ट्र में हालात ज्यादा गंभीर
महाराष्ट्र के विदर्भ और उत्तर महाराष्ट्र क्षेत्र में तापमान पहले ही 45 डिग्री सेल्सियस के पार जा चुका है। भीषण गर्मी के कारण अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 30 से ज्यादा लोग हीटस्ट्रोक से प्रभावित बताए जा रहे हैं।

उत्तर भारत में भी नहीं राहत
दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल में अगले कुछ दिनों तक राहत मिलने के आसार नहीं हैं। दिल्ली में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया है, जो 25 अप्रैल तक 45 डिग्री तक पहुंच सकता है।

पंचदूत अब व्हाट्सएप चैनल पर उपलब्ध है। लिंक पर क्लिक करें और अपने चैट पर पंचदूत की सभी ताज़ा खबरें पाएं।

देश के सबसे गर्म शहर
देश के कई शहर इस समय भीषण गर्मी की चपेट में हैं। उत्तर प्रदेश और बिहार के कई इलाकों में तापमान 43-44 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। बिहार के भागलपुर में सबसे ज्यादा गर्मी दर्ज की गई है, जबकि बेगूसराय, मोतिहारी, मुंगेर, भोजपुर और सीवान में भी हालात गंभीर बने हुए हैं।

वहीं, ओडिशा का तालचेर और पश्चिम बंगाल का आसनसोल भी देश के सबसे गर्म शहरों में शामिल हैं, जहां तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकॉर्ड किया गया है।

इन राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भारी बारिश होगी। पिछले दिनों हुई बारिश के बाद गुवाहाटी में सड़कों पर पानी भरा है। सिक्किम, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इधर, दक्षिण भारत में महाराष्ट्र, तेलंगाना, बंगाल से सटे ओडिशा, कर्नाटक, केरल, कोंकण गोवा में आंधी बारिश का अलर्ट है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।