महिला आरक्षण को लेकर युवाओं और महिलाओं का आक्रोश राहुल गांधी का पुतला फूंका, जन आक्रोश पदयात्रा निकाली

61

हनुमानगढ़। आज बड़ी संख्या मे युवाओं और महिलाओं द्वारा महिला आरक्षण के मुद्दे को लेकर टाउन स्थित राजकीय एनएमपीजी महाविद्यालय के सामने जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस दौरान विपक्ष के नेता राहुल गांधी का पुतला फूंका गया और कांग्रेस के प्रति रोष प्रकट किया गया। कार्यक्रम के तहत  “जन आक्रोश पदयात्रा” भी निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं और महिलाओं ने भाग लिया।भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पर महिलाओं के साथ दोहरी राजनीति करने का आरोप लगाया। वक्ताओं ने कहा कि लोकसभा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर कांग्रेस का रवैया महिलाओं के हितों के खिलाफ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस की महिला सांसदों और नेताओं ने ही महिला आरक्षण के रास्ते में बाधा डाली और वर्षों तक महिलाओं को उनके अधिकारों से वंचित रखा।इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक व भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ता प्रशांत सिहाग ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि आने वाले समय में महिलाएं कांग्रेस को वोट के माध्यम से करारा जवाब देंगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने केवल माताओं-बहनों का ही नहीं बल्कि भारत माता का भी अपमान किया है। विपक्ष ने महिलाओं के अवसर छीनने का काम किया है, जिसका खामियाजा उसे आगामी चुनावों में भुगतना पड़ेगा।कार्यक्रम में जिला मंत्री शिमला मेहंदीरत्ता व नगर मंडल महिला मोर्चा संयोजक श्रीमती प्रेरणा पाहुजा ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा वोट बैंक की राजनीति की है और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार महिलाओं को उनका हक दिलाने की बात करते रहे हैं, लेकिन विपक्ष ने महिला आरक्षण विधेयक को रोकने का प्रयास किया।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।