बाल-बाल बचे डोनाल्ड ट्रंप, राष्ट्रपति पर हुई डिनर के दौरान 7 राउंड फायरिंग, देखें VIDEO

33

वाशिंगटन में व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान 7 राउंड फायरिंग हुई। इस कार्यक्रम में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प, (Donald Trump) पत्नी मेलानिया और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस समेत कई बडे़ अफसर मौजूद थे। हमले के करीब डेढ़ घंटे बाद ट्रम्प ने मीडिया को संबोधित किया। उन्होंने कहा- अमेरिका के संविधान पर हमला हुआ। सीक्रेट सर्विस ने मेरी जान बचाई। सुरक्षाकर्मियों ने बहादुरी से काम किया। जिस अफसर को गोली लगी, वह सुरक्षित है। उसने बुलेटप्रूफ जैकेट पहनी थी। हमलावर के पास पावरफुल गन थी।

उन्होंने साफ किया कि शुरुआती जानकारी के मुताबिक यह हमला किसी बड़े अंतरराष्ट्रीय साजिश से जुड़ा नहीं लगता, बल्कि यह एक अकेले शख्स की हरकत हो सकती है। ट्रंप से जब पूछा गया कि क्या इस हमले का ईरान के साथ चल रहे तनाव से कोई संबंध है तो उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं लगता। उन्होंने यह भी कहा कि जांच के बाद पूरी सच्चाई सामने आ जाएगी, लेकिन अभी तक के संकेत यही बताते हैं कि हमलावर अकेले ही काम कर रहा था।

ट्रंप ने प्रेस ब्रीफिंग में बताया कि हमलावर ने कई हथियारों के साथ सिक्योरिटी चेकपॉइंट पर हमला करने की कोशिश की, लेकिन सीक्रेट सर्विस और कानून व्यवस्था संभालने वाली टीम ने बहुत तेजी से कार्रवाई करते हुए उसे काबू में कर लिया। उन्होंने सुरक्षा बलों की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी तेजी और बहादुरी की वजह से बड़ा नुकसान टल गया। राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि एक अधिकारी को गोली लगी है, लेकिन उसकी हालत ठीक बताई जा रही है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि संदिग्ध कैलिफ़ोर्निया का रहने वाला है।

डोनाल्ड ट्रम्प ने हमलवार की तस्वीर सोशल मीडिया ट्रुथ सोशल पर शेयर की। इसका नाम कोल टॉमस एलन बताया जा रहा है। यह कैलिफोर्निया का रहने वाला है।

न्यूज एजेंसी एपी के मुताबिक हमलावर ने होटल के बॉलरूम के बाहर फायरिंग की। ट्रम्प और गेस्ट बॉलरूम के अंदर थे। ट्रम्प ने बताया कि हमलावर को पकड़ लिया गया है। हालांकि, पहले खबर आई थी कि हमलावर को मार गिराया गया।

पंचदूत अब व्हाट्सएप चैनल पर उपलब्ध है। लिंक पर क्लिक करें और अपने चैट पर पंचदूत की सभी ताज़ा खबरें पाएं।

इस हमले के बाद, प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर राहत जताई कि राष्ट्रपति ट्रम्प, फर्स्ट लेडी और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस समेत सब सुरक्षित है। उन्होंने आगे लिखा, “लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है और इसकी स्पष्ट शब्दों में निंदा की जानी चाहिए।”

चैनल को सब्सक्राइब करें