दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (Delhi airport) एयरपोर्ट पर उस समय हड़कंप मच गया, जब स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख जाने वाली SWISS एयरलाइंस की एक फ्लाइट के लैंडिंग गियर से धुआं निकलता देखा गया। यह घटना उस समय हुई जब विमान टेकऑफ के लिए तैयार हो रहा था। धुआं दिखते ही तुरंत इमरजेंसी प्रक्रिया शुरू की गई और यात्रियों को विमान से बाहर निकाला गया।
इस दौरान मची अफरा-तफरी में कम से कम चार यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया है।समय रहते कार्रवाई होने से बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल, घटना की जांच की जा रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि लैंडिंग गियर से धुआं क्यों निकला।
ये भी पढ़ें: बाल-बाल बचे डोनाल्ड ट्रंप, राष्ट्रपति पर हुई डिनर के दौरान 7 राउंड फायरिंग, देखें VIDEO
SWISS एयरलाइन ने जारी किया बयान
SWISS एयरलाइन ने एक बयान में कहा, हमें दिल्ली में फ्लाइट LX147 से जुड़ी एक घटना के बारे में जानकारी मिली है। जिस विमान में खराबी आई वह एयरबस A330 है। घटना भारतीय समय के अनुसार रात 1 बजे के बाद की है। जैसे ही विमान टेकऑफ करने के लिए रनवे में आया। विमान के बाईं ओर लैंडिंग गियर से धुआं निकलता देखा गया। जिसके बाद तुरंत फ्लाइट को रोक दिया गया।

एयरलाइन ने कहा, हमारी स्थानीय टीमें मौके पर मौजूद हैं और यात्रियों की देखभाल कर रही हैं। हम स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर इस मामले पर काम कर रहे हैं। इस घटना के पीछे के कारणों को पूरी तरह से समझने के लिए हमारी टीम जल्द ही दिल्ली जाएगी।
चैनल सब्सक्राइब करें…
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।



































