संवाददाता सूरज कुमार लखनऊ- । उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हिंदू सुरक्षा सेवा संघ ने गौवंश के संरक्षण और उनके सम्मान को लेकर एक बड़ा अभियान छेड़ा है। संघ के जिला अध्यक्ष दुर्गेश पांडेय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने लखनऊ के जिलाधिकारी और विभिन्न उपजिलाधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर ‘गौ माता’ को ‘राष्ट्र माता’ घोषित करने की पुरजोर मांग की है।
सांस्कृतिक और आर्थिक आधार है गौ माता
ज्ञापन सौंपते हुए जिला अध्यक्ष दुर्गेश पांडेय ने कहा कि गौ माता भारतीय संस्कृति, सभ्यता और सनातन परंपरा का मूल स्तंभ हैं। उन्होंने जोर देकर कहा गौ माता केवल आस्था का केंद्र नहीं हैं, बल्कि वे हमारी ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण का आधार भी हैं। पंचगव्य दूध, दही, घी, गोबर और गौमूत्र का औषधीय एवं कृषि महत्व वैज्ञानिक रूप से सिद्ध है।
प्रमुख मांगें और तर्क
संघ ने अपने ज्ञापन में स्पष्ट किया कि आज करोड़ों किसानों की आजीविका सीधे तौर पर गौवंश से जुड़ी है। समाज का एक बड़ा वर्ग लंबे समय से गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा देने की प्रतीक्षा कर रहा है ताकि उनके संरक्षण को संवैधानिक और सामाजिक मजबूती मिल सके।
विभिन्न तहसीलों में सौंपा गया ज्ञापन
हिंदू सुरक्षा सेवा संघ की सक्रियता केवल जिला मुख्यालय तक सीमित नहीं रही। कार्यकर्ताओं ने लखनऊ की विभिन्न तहसीलों में जाकर उपजिलाधिकारियों को भी ज्ञापन सौंपे जिलाधिकारी एवं सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देते समय सचिन शुक्ला, जिला अध्यक्ष दुर्गेश पांडेय, जिला मीडिया प्रभारी जितेंद्र दुबे, अमित सिंह, प्रमोद शर्मा, अतुल तिवारी और अंबालिका रावत उपस्थित रहे। तहसील स्तर सदर, मलिहाबाद, बीकेटी, सरोजनीनगर इन क्षेत्रों में ज्ञापन सौंपते समय आजाद सिंह, निभा मिश्रा, रोहित पाल, राम जी शुक्ला, मयंक सिंह, संजय कश्यप, दुर्गेश गुप्ता, ब्रजेश दीक्षित, स्वप्निल राजपूत और विवेक सोनकर सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि यह अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक जनमानस की इस भावना को उचित सम्मान नहीं मिल जाता। कार्यकर्ताओं ने प्रशासन के माध्यम से सरकार तक यह संदेश पहुँचाया है कि गौ माता को ‘राष्ट्र माता’ घोषित करना समय की मांग और करोड़ों सनातनी प्रेमियों की आस्था का सम्मान होगा।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।



































