जेब में प्याज रखो लू नहीं लगेगी’, सिंधिया के दावे के आगे डॉक्टर भी फेल, देखें VIDEO

98

केंद्रीय संचार मंत्री Jyotiraditya Scindia इन दिनों मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के तीन दिन के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने भीषण गर्मी से बचने के लिए एक पारंपरिक उपाय बताया, जिसे लेकर चर्चा तेज हो गई है।

रविवार को शिवपुरी के पिछोर में एक नए तहसील भवन के उद्घाटन के दौरान उन्होंने लोगों को सलाह दी कि वे गर्मी से बचाव के लिए अपनी जेब में प्याज रखें। उन्होंने मंच से कहा, “मैं दिखने में भले जवान लगूं, लेकिन मेरी आत्मा पुरानी है। जेब में प्याज रखिए, कुछ नहीं होगा।” इस बात को समझाने के लिए उन्होंने अपनी गाड़ी से प्याज निकालकर भी दिखाया।

उनके इस बयान पर लोगों के बीच जिज्ञासा और चर्चा दोनों देखने को मिली, खासकर ऐसे समय में जब देश के कई हिस्से भीषण गर्मी की चपेट में हैं।

सिधिंया ने अपनी जीवनशैली का जिक्र करते हुए कहा कि वे तेज गर्मी में भी एसी का इस्तेमाल नहीं करते। उन्होंने कहा, “मैं अपनी गाड़ी में एसी नहीं चलाता और न ही एसी वाले माहौल में बैठता हूं। मई-जून की 50-51 डिग्री की गर्मी में भी मैं खुद को ‘चंबल की स्किन’ वाला मानता हूं।”

उन्होंने यह भी कहा कि आधुनिक जीवनशैली के बीच हमें पारंपरिक तरीकों को नहीं भूलना चाहिए। आयुर्वेद के अनुसार, प्याज में ऐसे गुण होते हैं जो शरीर को ठंडा रखने में मदद कर सकते हैं। यही वजह है कि गर्मियों में इसे सलाद और अन्य खाने में शामिल किया जाता है।

ये भी पढ़ें: Onion Oil vs Castor Oil: जानिए प्याज या कैस्टर तेल कौनसा है बालों के लिए बेहतर?

इस समय देश के कई हिस्सों में तापमान 42 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच चुका है, जबकि कुछ जगहों पर यह 48 डिग्री के करीब है। हालांकि, डॉक्टरों की सलाह मंत्री के दावे से बिल्कुल अलग है। डॉक्टर इस बारे में क्या कहते हैं, प्याज को पॉकेट में लेकर चलने का कोई भी साइंटिफिक फैक्ट्स नहीं हैं। कोई भी एविडेंस नहीं है।

ये भी पढ़ें: कब्र से बहन का कंकाल निकालकर बैंक पहुंचा भाई, जानिए क्या है 19,300 रुपये की कहानी?

वैज्ञानिक तौर पर कहीं नहीं लिखा है कि आप प्याज को जेब में रखकर जाएंगे तो उससे आपको लू नहीं लगेगी। डॉक्टर कहते हैं-पुराने समय से भारत में एक परंपरा रही है। गर्मियों के पीक सीजन में जब गर्म हवाएं चलती थीं, लू चलती थी तो लोग कहते थे कि जेब में प्याज रखकर निकलिए। इससे लू नहीं लगेगी।

पंचदूत अब व्हाट्सएप चैनल पर उपलब्ध है। लिंक पर क्लिक करें और अपने चैट पर पंचदूत की सभी ताज़ा खबरें पाएं।

डॉक्टर ने आगे बताया प्याज में कूलिंग प्रॉपर्टीज तो होती है। साथ ही प्याज में बहुत बढ़िया एंटीऑक्सीडेंट्स भी होते हैं। यह बॉडी को हाइड्रेट रखने में भी मदद करता है क्योंकि उसमें वाटर कंटेंट अच्छा-खासा होता है। इसलिए ऐसा माना जाता था कि जब भी गर्मियों में आप घर से बाहर निकलें तो कच्ची प्याज खाकर निकलें। सलाद में कच्ची प्याज खाएं।

चैनल को सब्सक्राइब करें

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।