*-14 सितंबर को श्री गणेश प्रतिमा स्थापना, विसर्जन 25 सितंबर को शोभायात्रा के साथ होगा विसर्जन*
हनुमानगढ़। जंक्शन रेलवे स्टेशन रोड स्थित हनुमान मंदिर में इस वर्ष भी श्री गणेश महोत्सव बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। स्वर्णकार समाज समिति, मराठा मंडल एवं जनसहयोग से आयोजित होने वाले इस 17वें गणेश महोत्सव की शुरुआत 14 सितंबर को श्री गणेश प्रतिमा स्थापना के साथ होगी। महोत्सव की तैयारियों की शुरुआत आज रविवार को भूमि पूजन के साथ की गई। हनुमान मंदिर प्रांगण में पंडित विजय शर्मा ने वेद मंत्रों के उच्चारण के बीच विधि-विधानपूर्वक पूजन सम्पन्न करवाया। भूमि पूजन में स्वर्णकार समाज समिति अध्यक्ष बबलू सोनी, उपाध्यक्ष मनीष जांगिड़, कोषाध्यक्ष अनिल मराठा, सहसचिव बिट्टू सोनी, प्राचारमंत्री अमन सोनी, सुधीर जांगिड़,अशोक सोनी,सागर सोनी, संजीव सोनी, जितेंद्र बेदी,दलीप मास्टर, विजय कुमार, छिदा सिंह,जय सोनी,यशवी सोनी,विक्की, देबू, विष्णु और अन्य गणमान्यजन मौजूद रहे। कार्यक्रम से जुड़े पदाधिकारियों ने बताया कि प्रतिवर्ष की तरह इस बार भी गणेश प्रतिमा स्थापना के बाद प्रतिदिन सुबह और शाम आरती व पूजा अर्चना का आयोजन किया जाएगा। मंदिर परिसर में भक्तों की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी, वहीं प्रतिदिन धार्मिक माहौल में भक्ति गीत, आरती और प्रसाद वितरण होगा। गणेश जी की प्रतिमा दिल्ली के विशेष कारीगरों द्वारा तैयार की गई है 24 सितम्बर को सुबह 10,:15 बजे लंगर प्रसाद वितरण किया जाएगा
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।


































