CM बनते ही एक्शन में विजय, DMK सरकार के खजाने की खुलेगी पोल, 200 यूनिट फ्री बिजली का ऐलान

CM विजय ने खास तौर पर युवाओं को संबोधित करते हुए भावुक अंदाज में कहा, “विजय मामा आपके लिए हर अच्छी चीज करेगा। आप लोग मेरी जान हैं।”

99

लंबे राजनीति ड्रामे के बाद आज तमिलनाडु में विजय सरकार (CM Thalapathy Vijay) का आगाज हो गया। इससे पहले शनिवार को विजय ने राज्यपाल अर्लेकर को TVK, कांग्रेस, CPI, CPM, VCK और IUML के 121 विधायकों के समर्थन पत्र सौंपे। इसके बाद राज्यपाल ने उन्हें सरकार बनाने का न्योता दिया। विजय की दो साल पुरानी पार्टी TVK ने अपने पहले ही विधानसभा चुनाव में 234 में 108 सीटें जीतीं। अब विजय के पास 121 विधायक हैं, जबकि बहुमत का आंकड़ा 118 है।

Vijay
ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के तुरंत बाद बड़े फैसले लेकर साफ कर दिया कि उनकी सरकार तेज़ी से काम करने के मूड में है। Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK) प्रमुख विजय ने मुख्यमंत्री बनने के कुछ ही देर बाद घरेलू उपभोक्ताओं को 200 यूनिट मुफ्त बिजली देने से जुड़ी फाइल पर हस्ताक्षर किए।

इसके अलावा उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा के लिए एक विशेष यूनिट गठित करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी। माना जा रहा है कि यह कदम महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सरकार की प्राथमिकता को दिखाता है।

ये भी पढ़ें: विजय के शपथ ग्रहण में छाईं Trisha Krishnan, फिर तेज हुई रिश्ते की चर्चा, देखें VIDEO

मुख्यमंत्री बनने के बाद अपने पहले संबोधन में विजय ने जनता का आभार जताया और कहा कि तमिलनाडु में अब एक नए दौर की शुरुआत हो चुकी है। उन्होंने कहा, ‘यह एक नई शुरुआत है। अब असली सेक्युलर और सामाजिक न्याय के नए युग का आगाज़ हो रहा है।’

विजय ने हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में TVK को समर्थन देने वाले लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं का भी धन्यवाद किया। अपने भाषण में विजय ने खास तौर पर युवाओं को संबोधित करते हुए भावुक अंदाज में कहा, “विजय मामा आपके लिए हर अच्छी चीज करेगा। आप लोग मेरी जान हैं।”

ये भी पढ़ें: एक्टर विजय तमिलनाडु के 9वें मुख्यमंत्री बने, इन 9 नेताओं ने भी ली मंत्रिपद की शपथ, देखें पूरी लिस्ट

उन्होंने आगे कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं के बिना उनकी कोई पहचान नहीं है और वे हमेशा जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश करेंगे।

बिना नाम लिए AIADMK पर साधा निशाना
Vijay ने अपने संबोधन में AIADMK पर भी अप्रत्यक्ष निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार पारदर्शिता के साथ काम करेगी, न कि बंद कमरों में फैसले लेकर। दरअसल, AIADMK के बारे में चर्चा थी कि वह Dravida Munnetra Kazhagam (DMK) के बाहरी समर्थन से सरकार बनाने की संभावनाएं तलाश रही थी।

मुख्यमंत्री विजय ने दोहराया कि उनकी सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकताएं शिक्षा, खाद्य आपूर्ति, स्वास्थ्य सेवाएं और महिलाओं की सुरक्षा रहेंगी। हालांकि उन्होंने इन योजनाओं को लागू करने के लिए कोई विस्तृत रोडमैप पेश नहीं किया।

दो शक्ति केंद्र में नहीं होगी-सीएम विजय
मुख्यमंत्री बनने के बाद अपने पहले भाषण में विजय ने सरकार की स्थिरता को लेकर उठ रहे सवालों को भी शांत करने की कोशिश की। उन्होंने साफ कहा कि सरकार में कोई “दो शक्ति केंद्र” नहीं होंगे और प्रशासन में अंतिम फैसला उन्हीं का होगा। उनका यह बयान इसलिए भी अहम माना जा रहा है क्योंकि 234 सदस्यीय तमिलनाडु विधानसभा में उनकी सरकार बेहद मामूली बहुमत के सहारे टिकी हुई है और कई छोटे दलों का समर्थन सरकार के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

अलोचना करने वाले भी मेरे अपने-विजय
अभिनेता से नेता बने विजय ने अपने भाषण में नरम और समावेशी रुख भी दिखाया। उन्होंने कहा कि वे अपने विरोधियों और आलोचकों को भी तमिलनाडु के विकास की यात्रा में साथ लेकर चलना चाहते हैं। विजय ने कहा, “जिन लोगों ने मेरी आलोचना की, मेरा अपमान किया, वे भी मेरे अपने लोग हैं।”

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।