तमिल सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री Trisha Krishnan रविवार को उस समय सुर्खियों में आ गईं, जब वे Vijay के मुख्यमंत्री पद के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने पहुंचीं। तमिलनाडु की राजनीति में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने वाले विजय के इस खास मौके पर तृषा अपनी मां उमा कृष्णन के साथ नजर आईं।
समारोह में Trisha Krishnan ने नीले रंग की सिल्क साड़ी पहनी थी, जिस पर गोल्डन बॉर्डर का खूबसूरत काम था। उन्होंने इसे बेज रंग के एम्ब्रॉयडरी ब्लाउज और डायमंड-रूबी चोकर सेट के साथ स्टाइल किया। हल्का मेकअप, छोटी बिंदी और मोगरे के फूलों से सजा जूड़ा उनके लुक को और आकर्षक बना रहा था। शपथ ग्रहण से ठीक पहले Trisha Krishnan ने कहा कि वह इस ऐतिहासिक पल को देखने के लिए काफी उत्साहित हैं।
चुनाव के दौरान भी दिखा था तृषा का समर्थन?
चुनाव नतीजों वाले दिन 4 मई को तृषा तिरुपति मंदिर पहुंची थीं। उसी दिन उनका जन्मदिन भी था। सोशल मीडिया पर उनकी मंदिर यात्रा की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो गए थे। कई यूजर्स ने इसे विजय और उनकी पार्टी की सफलता से जोड़कर देखा। इसके बाद जब TVK को बड़ी बढ़त मिली, तो तृषा चेन्नई स्थित विजय के घर भी पहुंची थीं। वहां मौजूद फोटोग्राफर्स को उन्होंने मुस्कुराकर अभिवादन किया था।
#WATCH | Chennai: Tamil Nadu Governor Rajendra Vishwanath Arlekar administered the oath of office to Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK) Chief C Joseph Vijay as the Tamil Nadu Chief Minister, at the Jawaharlal Nehru Stadium in Chennai. pic.twitter.com/ZWqm6tu8xH
— ANI (@ANI) May 10, 2026
वहीं मतदान के दिन 23 अप्रैल को भी तृषा ने वोट डालने के बाद इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की थी, जिसमें उन्होंने बैकग्राउंड में फिल्म Ghilli का गाना लगाया था। यह वही फिल्म है जिसमें विजय और तृषा की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। इसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने इसे विजय के प्रति उनके समर्थन का इशारा बताया था।
विजय और तृषा की जोड़ी रही है सुपरहिट
तमिल सिनेमा में विजय और तृषा की जोड़ी सबसे लोकप्रिय जोड़ियों में गिनी जाती है। दोनों ने साथ में Ghilli, Thirupaachi, Aathi, Kuruvi और Leo जैसी फिल्मों में काम किया है।
रिश्ते की अफवाहों पर अब तक चुप्पी
हाल ही में विजय की पत्नी Sangeetha Vijay द्वारा तलाक की याचिका दायर किए जाने की खबरों ने भी काफी चर्चा बटोरी थी। रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि याचिका में विजय पर एक महिला अभिनेत्री के साथ संबंध होने का आरोप लगाया गया है। हालांकि विजय और Trisha दोनों ने अब तक इन अटकलों पर कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया नहीं दी है। इन सब चर्चाओं के बीच विजय के शपथ ग्रहण समारोह मेंTrisha की मौजूदगी ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चाओं को हवा दे दी है।
विजय के शपथ ग्रहण में छाईं अभिनेत्री Trisha Krishnan #tamilnadu #trishakrishnan #TVKVijay pic.twitter.com/XZbnxLPShB
— Panchdoot (@Panchdoot1) May 10, 2026
बता दें, Tamilaga Vettri Kazhagam यानी TVK ने हाल ही में हुए तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में 108 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरकर सबको चौंका दिया। विजय की पार्टी ने राज्य की दो बड़ी द्रविड़ पार्टियों Dravida Munnetra Kazhagam (DMK) और AIADMK को कड़ी टक्कर देते हुए सत्ता तक का सफर तय किया।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।



































